आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई की मांग
सरधना। तहसील मुख्यालय पर बुधवार को राजपूत समाज के सैंकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। दादरी गांव के दूसरी जाति के लोगों पर राजपूत समाज के खिलाफ फेसबुक पर आपत्ति जनक पोस्ट डालने का आरोप लगाया है। राजपूत उत्थान सभा के जिलाध्यक्ष विशाल सोम खेड़ा के नेतृत्व में बुधवार को सैंकड़ों राजपूत समाज के लोग तहसील मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दादरी गांव के कुछ दूसरी जाति के युवकों पर राजपूत समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोप लगाया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । इस दौरान जमकर धरना प्रदर्शन किया। विशाल सोम ने कहा कि यदि कार्रवाई न हीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जायेगा। इस मौके पर एसडीएम अमित कुमार भारतीय को एक ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने सौंपे गये ज्ञापन पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान राजेश सोम, राहुल सोम, अर्जुन सोम, मुकेश, हरवीर, सुरेश, प्रवीण, विकास, प्रदीप आदि मौजूद रहे।