फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand made to the CM to establish Lord Parshuram Integral University

Meerut News: सीएम से की भगवान परशुराम एकात्म विश्वविद्यालय बनवाने की मांग

Fri, 30 Jan 2026 06:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Demand made to the CM to establish Lord Parshuram Integral University
- सुनील भराला ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी के साथ की मुलाकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम (मेरठ)। राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में सरकारी आवास पर मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से भगवान परशुराम एकात्म विश्वविद्यालय मेरठ की स्थापना की मांग की।
सुनील भराला ने भारतीय ज्ञान परंपरा, सनातन धर्म, समसामयिक राष्ट्रीय विषयों पर भी मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की। भराला ने विश्वविद्यालय के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। इसमें बागपत जनपद के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थापित करने का सुझाव दिया गया। बताया गया कि यह धार्मिक, पौराणिक और वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह विश्वविद्यालय आध्यात्मिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और वैश्विक एकात्मता के सिद्धांत पर आधारित होगा और भगवान परशुराम के जीवन दर्शन, उनके आध्यात्मिक-वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सनातन परंपराओं को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने का अभिनव प्रयास होगा। मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना। इसे सनातन संस्कृति, राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समिति का गठन कर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस दौरान छह फरवरी से रिलीज होने जा रही फिल्म गोदान के मुख्य कलाकार और सुनील भराला के पुत्र उत्कर्ष सिंह भारद्वाज ने फिल्म की सफलता के लिए मुख्यमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed