{"_id":"688a1e96b392db1f68036960","slug":"demand-for-train-running-meerut-news-c-14-1-mrt1005-931910-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों के संचालन के लिए सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों के संचालन के लिए सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कोरोना काल से मेरठ-खुर्जा मार्ग ही नहीं बल्कि दिल्ली-मुरादाबाद और अन्य रेल मार्गों पर चलने वाली ट्रेनों का संचालन बंद पड़ा है। इससे रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद अरुण गोविल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इन ट्रेनों के संचालन की मांग की है।। ट्रेन संख्या 54055 दिल्ली से मुरादाबाद और ट्रेन संख्या 54403 मेरठ से खुर्जा भी शामिल हैं। सांसद ने कहा है कि इन रेलगाड़ियों के बंद होने से आम जनता को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ये रेलगाड़ियां क्षेत्र के दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और चिकित्सा आवश्यकताओं वाले व्यक्तियों के लिए जीवनरेखा के समान थीं।
इनके बंद होने से न केवल इनकी आवाजाही प्रभावित हुई है, बल्कि आर्थिक गतिविधियों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।यात्रियों को यात्रा के लिए वैकल्पिक और महंगे साधनों का उपयोग करना पड़ रहा है। इन रेलगाड़ियों के पुनः संचालन से न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। जनहित में इन रेलगाड़ियों के संचालन शुरू करने पर विचार किया जाना चाहिए।