{"_id":"694abfb4c109a6bef108f423","slug":"demand-for-third-cheap-grain-shop-in-khirwa-jalalpur-villagers-angry-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110824-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खिर्वा जलालपुर में तीसरी सस्ता गल्ला दुकान की मांग, ग्रामीणों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खिर्वा जलालपुर में तीसरी सस्ता गल्ला दुकान की मांग, ग्रामीणों में नाराजगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। विकासखंड सरूरपुर खुर्द के गांव खिर्वा जलालपुर में राशन वितरण को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। गांव में केवल दो सरकारी सस्ता गल्ला दुकानें होने के कारण वितरण के सम काफी भीड़ इकट्ठा हो जाती है और अक्सर अव्यवस्था पैदा हो जाती है।
इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान शाहिदा बेगम ने उपजिलाधिकारी सरधना को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए तीसरी सस्ता गल्ला दुकान खोलने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गांव में राशन कार्डधारकों और यूनिटों की संख्या अधिक होने के कारण सीमित दुकानों से काम नहीं चल पा रहा है। इससे ग्रामीणों को लंबा इंतजार करना पड़ता है और महिलाओं, बुजुर्गों तथा जरूरतमंदों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
शाहिदा बेगम ने शासनादेश का हवाला देते हुए कहा कि जिन पंचायतों में यूनिटों की संख्या 4000 से अधिक होती है, वहां एक से अधिक सस्ता गल्ला दुकानें खोली जा सकती हैं। खिर्वा जलालपुर में यह मानक पूरा होने के बावजूद अब तक तीसरी दुकान का आवंटन नहीं किया गया। ग्रामीणों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि तीसरी दुकान खुलने से राशन वितरण सुचारू होगा और भीड़ की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।