{"_id":"6a579ff3d3ff4953e0015545","slug":"demand-for-setting-up-a-fire-station-in-sardhana-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112973-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरधना में फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरधना में फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सपाइयों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र में लगातार हो रही आग लगने की घटनाओं को देखते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर में स्थायी फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग की है। बुधवार को सपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि सरधना नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल वाहन मेरठ से पहुंचते हैं। दूरी अधिक होने के कारण दमकल वाहन को मौके पर पहुंचने में समय लग जाता है, जिससे आग विकराल रूप धारण कर लेती है और लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। कई बार समय पर राहत कार्य शुरू न होने से जनहानि की आशंका भी बनी रहती है।
सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सरधना में स्थायी फायर स्टेशन की स्थापना कर दी जाए तो आग लगने की घटनाओं पर तत्काल काबू पाया जा सकेगा और जन-धन की हानि को काफी हद तक रोका जा सकेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में नगर अध्यक्ष सलीम अंसारी, अली शाह, ललित गुर्जर, शाहवेज अंसारी, फरमान अंसारी, इकराम अंसारी और शाहिद मलिक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।