फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for road construction under CM Grid Scheme

Meerut News: सीएम ग्रिड योजना में सड़क निर्माण कराने की मांग

Fri, 02 Jan 2026 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Demand for road construction under CM Grid Scheme
मेरठ। महानगर में बढ़ते ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को विपक्ष के पार्षदों ने कमिश्नरी में पहुंचकर अपर आयुक्त अमित कुमार सिंह को ज्ञापन सौंप दिया। मांग की है सीएम ग्रिड योजना में नाला पटरियों की सड़क का निर्माण कराया जाए। नालों की पटरी पर अतिक्रमण हो रहा हैं। निगम की बोर्ड बैठक में विपक्ष पार्षदों ने नाले की पटरी कब्जा मुक्त करने का प्रस्ताव भी रखा था।
विज्ञापन

पार्षदों ने बताया कि नगर निगम की बोर्ड बैठक 17 मार्च 2018 में नालों की साइड पटरियों से अतिक्रमण हटाकर वहां मार्ग निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया था, किंतु बजट के अभाव में यह प्रस्ताव अब तक क्रियान्वित नहीं हो सका। इसके चलते कई क्षेत्रों में यातायात बाधित रहता है और जाम की समस्या बनी हुई है। पार्षदों ने कहा, जनहित में सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत उक्त प्रस्ताव को शामिल कर नाला पटरियों पर सड़क/रास्तों के निर्माण कराया जाए। पार्षद फजल करीम, दिलशाद सैफी, रिजवान अंसारी, रिहाना शहजाद और गुड्डी अफजाल सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed