फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for removal of male director Acharya

पुरुष संचालक आचार्य को हटाने की मांग

Sun, 18 May 2025 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Demand for removal of male director Acharya
गुरूकुल दबथला में छात्रा के साथ शिक्षिका द्वारा मारपीट करने के मामले में गांव बहलोलपुर के शिव म
परीक्षितगढ़। वैदिक कन्या गुरुकुल दबथला में छात्रा के साथ शिक्षिका द्वारा मारपीट करने के मामले में गांव बहलोलपुर के शिव मंदिर में एक बैठक की गई। ग्रामीणों ने छात्रा के साथ मारपीट की घटना को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान पुरुष संचालक आचार्य को हटाने की भी मांग करते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई।
विज्ञापन

वैदिक कन्या गुरुकुल दबथला स्कूल में गाजियाबाद निवासी कक्षा 8 की छात्रा श्री भारद्वाज रहकर पढ़ाई कर रही है। बीते शुक्रवार शाम करीब पांच बजे शिक्षिका द्वारा मारपीट कर दोबारा फिर से मारपीट करने की बात कहने पर छात्रा भयभीत हो गई और दीवार फांदकर स्कूल ड्रैस में गांव बहलोलपुर पहुंची। ग्रामीणों को अपने साथ हुई घटना की आप बीती बताई। दीवार फांदते समय छात्रा के पैर में चोट आई है। जिससे ग्रामीणों में शिक्षिका के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों ने रात्रि में थाने पहुंचकर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने छात्रा को उपचार कराने के बाद गुरुकुल आचार्य सोनिया को सौंप दिया था। शनिवार दोपहर गुरुकुल स्कूल में शिक्षिका द्वारा छात्रा के साथ मारपीट मामले में गांव बहलोलपुर के शिव मंदिर पर बैठक की गई। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि छात्राओं के साथ मारपीट करने की घटना व उनका उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुरुकुल स्कूल में बने आवासों में निर्धन परिवार की लड़कियां रहकर शिक्षा प्राप्त कर रही है। ऐसी घटना दोबारा न हो इसलिए शिक्षिका व पुरुष आचार्य प्रमोद को हटाने की मांग की गई। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन


गुरूकुल कन्या स्कूल की आचार्य सोनिया का कहना है कि गुरुकुल में छात्रा के साथ शिक्षिका द्वारा स्कूल का कार्य पूर्ण नहीं होने पर उसे पीट दिया था। छात्रा गुरुकुल में रह रही है। कुछ ग्रामीण गुरुकुल पर राजनीति कर अपना लाभ देख रहे हैं। छात्रा को अपनी गलती का पश्चयताप हो रहा है। छात्रा का हर तरह से ध्यान रखा जा रहा है। छात्रा के पैर में मोच आई है। उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता ग्राम प्रधान शिव दत्त व संचालन मास्टर कौशल ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ जिला उपाध्यक्ष सौरभ बस्सी, पूर्वज प्रधान अजय पाल मान, टिक्कू, दिलावर सिंह, मनवीर सिंह, चीकू सिंह, आलोक बस्सी, मोनू शर्मा, रुमाल सिंह, उधम सिंह, अंकित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed