{"_id":"6a1edb96392e089e4e0e8489","slug":"demand-for-promotion-to-vacant-safai-nayak-post-warning-of-agitation-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112552-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रिक्त सफाई नायक पद पर पदोन्नति की मांग, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रिक्त सफाई नायक पद पर पदोन्नति की मांग, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की नगर शाखा ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका में रिक्त सफाई नायक के पद पर अनुसूचित जाति के सफाई कर्मचारी को ही पदोन्नत किए जाने की मांग की है। संगठन ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन और न्यायालय की शरण लेने की चेतावनी दी है।
शाखा अध्यक्ष शुगन चंद धिंगान ने ज्ञापन में बताया कि नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की अनंतिम वरिष्ठता सूची का अवलोकन किया गया। सूची में कुल 17 सफाई कर्मचारियों के नाम शामिल हैं, जिनमें छह अनुसूचित जाति और 11 अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित बताए गए हैं। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में नगर पालिका में सफाई नायक का एक पद रिक्त है, जो अनुसूचित जाति वर्ग का है।
संगठन का आरोप है कि वर्ष 2007 से अब तक ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों को सफाई संबंधी कार्य और सफाई क्षेत्र आवंटित नहीं किए गए हैं। संगठन ने मांग की है कि सफाई कर्मचारी से होने वाली पदोन्नति के तहत रिक्त सफाई नायक पद पर केवल अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र सफाई कर्मचारी को ही पदोन्नत किया जाए। यदि नियमों की अनदेखी कर अन्य किसी वर्ग के कर्मचारी को पदोन्नति दी गई तो संगठन आंदोलन करेगा और न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएगा।