फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for police force to stop weekly panth

Meerut News: साप्ताहिक पैंठ रुकवाने के लिए पुलिस फोर्स की मांग

Sun, 02 Nov 2025 07:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Demand for police force to stop weekly panth
साप्ताहिक पैंठ रुकवाने के लिए नगर पालिका ने एसडीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। दूसरे रविवार को भी प्राइवेट स्थान पर अवैध रूप से साप्ताहिक पैंठ संचालित हुई। साप्ताहिक पैंठ को रुकवाने के लिए नगर पालिका द्वारा एसडीएम को पत्र देकर पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने की मांग की है।
लोगों के विरोध के चलते नगर पालिका द्वारा इस बार रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैंठ का ठेका नहीं छोड़ा गया था लेकिन इसके बावजूद कभी गली मोहल्ले तो कभी नगर पालिका के पास स्थित मैदान में ही रविवार को साप्ताहिक पैंठ लगती आ रही है। इससे पालिका को राजस्व की हानि हो रही है। वहीं कुछ लोग इसका लाभ उठा रहे हैं और साप्ताहिक पैंठ लगवा रहे हैं।
विज्ञापन

बीते रविवार से प्राइवेट जगह पर साप्ताहिक पैंठ लगवाई जा रही है। बीते रविवार इस संबंध में कुछ लोगों द्वारा पैंठ के संबंध में एसडीएम संतोष कुमार सिंह को पत्र देकर रुकवाने के साथ पैंठ लगाने वालों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर एसडीएम नगर पालिका के कर अधीक्षक को मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा था। कोई कार्रवाई नहीं होने से अवैध रूप से पैंठ लगवाने वालों के हौंसले बुलंद हैं। रविवार को पुन: प्राइवेट स्थान पर साप्ताहिक पैंठ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक का कहना था कि पालिका द्वारा कोई पैंठ नहीं लगवाई जा रही है। अवैध रूप से लग रही साप्ताहिक पैंठ के संबंध में एसडीएम को पत्र दिया है जिसमें अवैध रूप से लगने वाली साप्ताहिक पैंठ को रुकवाने के लिए पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed