{"_id":"6afb1b98972a99ed6c0d0e38","slug":"demand-for-land-for-treatment-of-injured-animals-in-sardhana-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114236-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरधना में घायल पशुओं के उपचार को जमीन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरधना में घायल पशुओं के उपचार को जमीन की मांग
विज्ञापन
- सनातन हिंदू परिषद गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सनातन हिंदू परिषद गोरक्षा दल ने घायल और बीमार निराश्रित पशुओं के उपचार के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सरधना को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने झिटकरी रोड स्थित विद्युत कार्यालय के पास कब्रिस्तान के निकट खाली भूमि अस्थायी रूप से देने का अनुरोध किया।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से घायल और बीमार पशुओं की सेवा कर रहे हैं। सड़कों पर घूमने के दौरान पशु अक्सर दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। समय पर उपचार न मिलने से कई पशुओं की मौत हो जाती है। मृत पशुओं के अवशेष इधर-उधर फैलने से क्षेत्र में परेशानी बढ़ती है। संस्था के पास उपचार और देखभाल के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं है। इसलिए उन्हें अस्थायी भूमि की आवश्यकता है ताकि घायल पशुओं का उपचार हो सके।
संगठन ने एसडीएम से क्षेत्रीय पशु चिकित्सकों और पशु चिकित्सालय के माध्यम से उपचार की व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित थाना पुलिस को निर्देशित करने का भी अनुरोध किया। ज्ञापन देने वालों में टीटू पाल, हितेश पंडित, अंकित, अनुज पाल, अतुल कश्यप, रोहित त्यागी, शिवम, राहुल व अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बीडीओ को जांच कर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए।