फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for investigation of BJP leader's rifle

भाजपा नेता की राइफल की जांच कराने की मांग

Thu, 09 Sep 2021 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Demand for investigation of BJP leader's rifle
भाजपा नेता की राइफल की जांच कराने की मांग
विज्ञापन

खरखौदा। करीब सात माह पूर्व क्षेत्र के गांव अतराडा में खड़ी फसल में गन्ने से लदी ट्रॉली निकालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। एक पक्ष के भाजपा नेता ने किसान पर राइफल तान दी थी। पीड़ित ने लाइसेंस न होने के बावजूद राइफल रखने की जांच की मांग कमिश्नर से की है।
गांव अतराडा निवासी दिनेश त्यागी पुत्र जयप्रकाश के अनुसार, करीब सात माह पहले गांव के ही उमेश त्यागी व दिनेश त्यागी पुत्र मंगू सिंह गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली उनके खेत के बीच से निकाल रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। भाजपा नेता उमेश त्यागी ने अपनी राइफल तान तान दी थी। इस मामले की वीडियो क्लिप बनाकर पीड़ित ने पुलिस को सौंपी थी। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं करने पर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की थी, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अधिकारियों ने भाजपा नेता का असलाह लाइसेंस भी निरस्त करने के आदेश दिए थे। लेकिन पुलिस ने मामले में लीपापोती कर दी। पुलिस जांच में पता चला कि उमेश त्यागी के पास राइफल का नहीं पिस्टल का लाइसेंस है।
विज्ञापन

बुधवार को पीड़ित ने मंडलायुक्त से शिकायत करते हुए बताया कि आरोपी पक्ष की ओर से घटना के समय लाइसेंसधारी ने शस्त्र लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया है। जिस राइफल का भाजपा नेता प्रयोग किया वह अवैध है। पीड़ित ने राइफल की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed