{"_id":"683a0f0d78475b16270b9b28","slug":"demand-for-investigation-from-cmo-in-case-of-death-of-a-child-in-womb-sardana-news-c-44-1-smrt1055-108406-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भ में शिशु की मौत के मामले में सीएमओ से जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भ में शिशु की मौत के मामले में सीएमओ से जांच कराने की मांग
विज्ञापन
सरधना। नगर के तहसील रोड पर स्थित आरएन अस्पताल में गलत इलाज के चलते गर्भ में ही शिशु की मौत के मामले में गांव खेड़ा निवासी पीड़ित गौरव ने सीएमओ से शिकायत की है। शिकायत में अस्पताल में अनियमितता, इलाज में लापरवाही व गलत दवाईयां देने के आरोप लताते हुए चिकित्सक व संचालक के खिलाफ शिकायत की है।
गांव खेड़ा निवासी गौरव पुत्र सतेंद्र बताया कि उसकी पत्नी उज्जवल साढ़े तीन माह की गर्भवती थी। जिसका इलाज तहसील रोड पर स्थित आरएन अस्पताल में महिला चिकित्सक से चल रहा था। 15 मई को वह अपनी पत्नी की जांच कराने आया था। जांच के बाद महिला चिकित्सक ने सब कुछ ठीक होने की बात कहते हुए दवाई लिखी। इसके बाद उसने अस्पताल के मेडिकल स्टाेर दवाइयां खरीदी। आरोप है कि महिला चिकित्सक के द्वारा गलत दवाइयां देने से उसके पत्नी के गर्भ में शिशु की मौत हो गई थी। बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब होने के बाद जब उसने दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया, तब उसे जानकारी हुई की गलत इलाज व दवादयां देने से उसकी पत्नी के गर्भ में शिशु की मौत हुई है। इसके बाद पीड़ित पक्ष महिला चिकित्सक व अस्पताल संचालक के खिलाफ थाना में तहरीर देकर कार्रवाई मांग की थी,लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने शुक्रवार को सीएमओ से मिलकर अस्पताल में अनियमितता को लेकर शिकायत की है। आरोप है कि इससे पहले भी इस अस्पताल में गलत इलाज के कई महिला व गर्भ में शिशुओं की मौत हो गई। सीएमओ ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।