फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for action against parking near college

Meerut News: कॉलेज के समीप गाड़ी खड़ी करने पर कार्रवाई की मांग

Wed, 19 Nov 2025 08:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against parking near college
प्रधानाचार्य ने थाने में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नगर में स्थित नवजीवन किसान इंटर काॅलेज की बाउंड्री के समीप अवैध रूप से टैक्सी खड़ी करने वाले ड्राइवरों द्वारा शराब पीकर गाली-गलौज करने और छात्राओं पर छींटाकशी करने से परेशानी बढ़ गई है। इसे लेकर प्रधानाचार्य ने थाने में तहरीर देते हुए कॉलेज गेट के सामने से टैक्सियां हटवाने और असामाजिक टैक्सी ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रधानाचार्य शरनवीर सिंह ने बुधवार को मवाना थाने में दी तहरीर में बताया कि कॉलेज के गेट के सामने 10-15 ड्राइवर अपनी टैक्सी खड़ी करते हैं। आरोप है कि शराब पीकर हंगामा कर गाली-गलौज के साथ ही छात्राओं पर छींटाकशी करते हैं। इस कारण छात्राओं को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज की छात्राओं के साथ कोई भी अनहोनी घटना घट सकती है। इसकी शिकायत करते हुए प्रधानाचार्य ने मांग की है कि काॅलेज के सामने अवैध रूप खड़ी होने वाली टैक्सियों को तुरंत हटवाया जाए और असामाजिक ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed