फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for a review of reservation and the rollback of UGC regulations.

Meerut News: आरक्षण की समीक्षा और यूजीसी रेगुलेशन के रोलबैक की मांग

Sun, 23 Aug 2026 09:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
Demand for a review of reservation and the rollback of UGC regulations.
खरखौदा कस्बे में आरक्षण की समीक्षा और यूजीसी रेगुलेशन रोल बैंक की मांग को कैंडल मार्च निकालते य
- खरखौदा में युवाओं, छात्रों और प्रबुद्ध नागरिकों ने विशाल कैंडल मार्च निकाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता, मेरिट की रक्षा और यूजीसी के इक्विटी रेगुलेशन के रोलबैक की मांग को लेकर रविवार शाम खरखौदा में युवाओं, छात्रों और प्रबुद्ध नागरिकों ने कैंडल मार्च निकाला। हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारी मुख्य मार्गों और बाजारों से होकर गुजरे। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था की विसंगतियों की तार्किक एवं समयबद्ध समीक्षा की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में सभी वर्गों के युवाओं को समान अवसर मिलना चाहिए। युवा प्रतिनिधियों ने यूजीसी के नए इक्विटी रेगुलेशन पर आपत्ति जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि नए नियमों के कारण उच्च शिक्षण संस्थानों में अविश्वास का माहौल बनने और नियमों के दुरुपयोग की आशंका है।
विज्ञापन

कैंडल मार्च के समापन पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था की निष्पक्ष समीक्षा कर यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि समाज के जरूरतमंद और योग्य युवाओं को न्याय मिले। उन्होंने शिक्षा और नौकरियों में मेरिट को प्राथमिकता देने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में कपिल त्यागी, विपिन त्यागी, देवेंद्र त्यागी पहलवान, मनोज त्यागी, डॉ. ललित त्यागी, अनी त्यागी, तरुण हिमांशु त्यागी, तरुण त्यागी, अक्षय त्यागी, नितिन स्वामी, आशीष त्यागी, सुभाष शर्मा, लावी त्यागी और अतुल त्यागी समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग, अधिवक्ता और सैकड़ों युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed