फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   demand apply rasuka for jhola chaap in the accuse of rape

मेरठ: युवती से दुष्कर्म करने वाले झोलाछाप के खिलाफ रासुका की मांग

Thu, 03 Sep 2020 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
demand apply rasuka for jhola chaap in the accuse of rape
विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग को एसडीएम को ज्ञापन देते हुए। - फोटो : MAWANA
मेरठ के मवाना में विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपजिलाधिकारी से दुष्कर्म पीड़ित पर फैसले का दबाव बनाने वालों एवं झोलाछाप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल को बताया कि नगर के झोलाछाप द्वारा एक युवती को दवा देने के बहाने अपने घर पर बुलाकर उससे दुराचार किया। आरोपी झोलाछाप पहले भी ऐसी वारदातों में लिप्त रहा है। उसने अवैध रूप से अकूत संपत्ति बना रखी है तथा क्लीनिक संचालित कर लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पीड़ित पर कुछ लोग उसके घर जाकर लगातार फैसले का दबाव बना रहे हैं। ये लोग झोलाछाप से मिले हैं। फर्जी सीबीआई दरोगा व अन्य अधिकारी बनकर पीड़िता को डरा धमका रहे हैं। इतना ही नहीं रुपये देने का भी लालच दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने मांग की कि झोलाछाप के क्लीनिक को बंद कराकर उसकी संपत्ति की जांचकर जब्त की जाए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई किए जाने की मांग की। झोलाछाप युवाओं को नशे की दवा देकर उनका जीवन बर्बाद कर रहा है।


उन्होंने पीड़ित पर दबाव बनाने वाले गिरोह का भी पर्दाफाश कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सौरभ शर्मा, महेश आर्य, मुकेश शर्मा, मनीष शर्मा, रजत शर्मा, योगेंद्र जाटव, मोनू, आशु त्यागी, अजीत भारद्वाज, प्रतीक शर्मा, प्रज्ज्वल चौहान, अनुभव दुबलिश, राजेंद्र सिंह चौहान आदि थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed