{"_id":"67b62aba28d6e2170706c8bb","slug":"delivery-in-private-hospital-benefit-taken-from-government-hospital-meerut-news-c-27-1-smrt1007-143361-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: निजी अस्पताल में प्रसव, लाभ सरकारी अस्पताल से लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: निजी अस्पताल में प्रसव, लाभ सरकारी अस्पताल से लिया
Thu, 20 Feb 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर, अफजलगढ़। स्वास्थ्य विभाग में प्रसव कराए जाने को लेकर अजीबोगरीब खेल चल रहा है। एक ही महिला का दो जगह प्रसव दिखाया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में प्रभारी चिकित्साधिकारी व ब्लाॅक कार्यक्रम प्रबंधक की मिलीभगत से सुविधा शुल्क लेकर निजी अस्पताल में हुए प्रसव को सरकारी अस्पतालों में दर्ज कर लाभ दिलाया जा रहा है। वहीं इस तरह से अपना लक्ष्य भी पूरा कर रहे हैं।
निजी अस्पतालों में जहां प्रसव के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। वहीं सरकारी अस्पतालों में प्रसव के दौरान रहने, खाने की मुफ्त सुविधा के अलावा 1400 रुपये की राशि व अन्य सुविधाएं दी जा रहीं हैं। वहीं ऐसे में स्वास्थ्य कर्मी मिलीभगत करके अपने थोड़े से लाभ के लिए विभाग को चूना लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गांव हरेवला भगौता में देखने को मिला है। जहां महिला का प्रसव हरेवली स्थित एक निजी संस्थान के सेंटर पर हुआ।
वहीं उसी दिन महिला का प्रसव उसी क्षेत्र में पड़ने वाले उपकेंद्र में दिखा दिया है। इस तरह से खुलेआम यह खेल कर स्वास्थ्य विभाग को चूना लगाया जा रहा है। इस तरह से अपने लक्ष्य को पूरा करना भी दिखा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि ब्लाॅक स्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नहीं पता हो। उनकी देखरेख में यह खेल पनप रहा है। यदि इस मामले की बारीकी से जांच कराई जाए तो ऐसे अनेक और मामले सामने आ सकते हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी कौशलेंद्र सिंह का कहना है कि यदि ऐसा है तो मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।