फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delivery had to be done in an ambulance, daughter was given birth

एंबुलेंस में करानी पड़ी डिलीवरी, बेटी को दिया जन्म

Tue, 11 Jan 2022 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Delivery had to be done in an ambulance, daughter was given birth
एंबुलेंस में करानी पड़ी डिलीवरी, बेटी को दिया जन्म
विज्ञापन

मेरठ। जानी खुर्द में गर्भवती इमराना (25) सोमवार सुबह छह बजे दर्द से तड़प रही थी। परिजनों ने 102 एंबुलेंस पर कॉल की। एंबुलेंस चालक रविंद्र और सहायक सोनू, आशा मधु के साथ उनके घर पहुंचे। इमराना को एंबुलेंस में सीएचसी ले जाते समय ही रास्ते में प्रसव हो गया। इमराना ने बेटी को जन्म दिया है।

इमराना जानी खुर्द के साबिर की पत्नी हैं। इस बच्ची से पहले उनका एक बेटा और है। एंबुलेंस सहायक सोनू कुमार ने बताया कि एंबुलेंस पर पहले लखनऊ कॉल लगती है। वहां से उन्हें लोकेशन भेजी जाती है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचते हैं। इमराना के परिजनों ने ज्यादा दर्द होने पर कॉल किया था। वह 11 मिनट में पहुंच गए थे। इसके बाद भी उन्हें एंबुलेंस में बैठने में तीन चार मिनट और लगे। एंबुलेंस लेकर थोड़ी दूर ही चले थे कि ज्यादा दिक्कत होने लगी। बागपत रोड पर किठौली पेट्रोल पंप के पास एंबुलेंस को रोककर आशा ने प्रसव कराया। एंबुलेंस में डिलीवरी की व्यवस्था होती है। बाद में उन्हें पांचाली खुर्द सीएचसी भी ले गए, जहां महिला चिकित्सक ने जच्चा-बच्चा को स्वस्थ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed