फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delivery boy dragged for half a kilometre by speeding car, condition critical

Meerut News: तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बॉय को आधा किलोमीटर तक घसीटा, हालत गंभीर

Thu, 23 Oct 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Delivery boy dragged for half a kilometre by speeding car, condition critical
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बाइक सवार डिलीवरी बॉय साकिब (25) को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर आधा किलोमीटर तक घसीटा। हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

साकिब एक साल से स्विगी में डिलीवरी बॉय के रूप में काम कर रहा है। मंगलवार रात सन ऑफ स्वाद होटल बागपत रोड से ऑर्डर लेकर शास्त्रीनगर जा रहा था। हादसे के समय वह घर के पास ही था। तभी तिरंगा गेट के पास पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। साकिब बाइक नहीं संभाल पाया और कार के साथ ही घसीटता चला गया। घायल साकिब ने से पुलिस से बातचीत में बताया कि वह आर्डर लेकर जैसे ही तिरंगा गेट के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार कार आई और टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह कुछ समझ नहीं पाया। उसकी बाइक कार के साथ घसीटती चली गई। बाइक का बैग सड़क पर गिर गया लेकिन हेलमेट पहनने की वजह से उसकी जान बच गई। साकिब ने बताया कि उसके साथियों ने गढ़ रोड पर आनंद अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। उसके सिर में कुछ टांकें लगे हैं और हाथ-पैर में चोटें आई हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed