फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deliberations on candidates during meetings of the Sharma and Thakurain factions.

Meerut News: शर्मा और ठकुराई गुटों की बैठकों में उम्मीदवारों पर मंथन

Sun, 05 Jul 2026 06:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Deliberations on candidates during meetings of the Sharma and Thakurain factions.
एमएलसी चुनाव : शर्मा गुट 12 को करेगा उम्मीदवारों की घोषणा, ठकुराई गुट ने उच्चस्तरीय कमेटी गठित की
विज्ञापन

शिक्षक संघ शर्मा गुट की बैठक में एकजुट होकर चुनाव लड़ने का निर्णय
ठकुराई गुट की बैठक में युवा प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एमएलसी शिक्षक व स्नातक सीटों के लिए शिक्षक संगठनों ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा और ठकुराई गुटों की रविवार को अलग-अलग हुई बैठकों में एमएलसी चुनाव पर मंथन हुआ। शर्मा गुट ने 12 जुलाई को लखनऊ में होने वाली बैठक में उम्मीदवारों की घोषणा होगी। ठकुराई गुट ने उम्मीदवार तय करने के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है।
माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को गढ़ रोड स्थित डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज में हुई। अध्यक्षता सुखेंद्र पाल सिंह ने तथा संचालन डॉ. राजेश शर्मा ने किया। बैठक में सदस्यता की समीक्षा हुई। डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि 12 जुलाई को लखनऊ में एमएलसी चुनाव के प्रत्याशी घोषित होंगे। घोषित प्रत्याशियों को एकजुट होकर चुनाव लड़ाया जाएगा। प्रत्येक बुधवार को मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा, डॉ. कामेश्वर त्यागी, सुरेंद्र पाल सिंह, महेश चंद त्यागी, केडी शुक्ला, संजीव कुमार, राजकुमार राणा, अजीत चौधरी, कमला त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के मेरठ व सहारनपुर मंडल के जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री व मंडल पदाधिकारियों की बैठक गढ़ रोड स्थित राम सहाय इंटर कॉलेज में हुई। महावीर प्रसाद त्यागी अध्यक्षता व अरुण पाल आत्रेय के संचालन में हुई बैठक में एमएलसी चुनाव में युवा प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया गया। प्रत्याशी चयन के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया। समिति में शामिल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश त्यागी, अरुण पाल आत्रेय, महावीर प्रसाद त्यागी, विनोद यादव व डीएन यादव संभावित प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। डॉ. उमेश त्यागी ने कहा कि शिक्षा के बाजारीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकारें सरकारी एवं अनुदानित शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही है। बैठक में सुशील चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष और मेरठ-सहारनपुर परिक्षेत्र का संगठन प्रभारी, डॉ. अरुण मलिक को मेरठ का प्रभारी जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर विजेंद्र ध्यानी, प्रवीण मिश्रा, डॉ. सुखनंदन त्यागी, यशपाल सिंह, निर्दोष त्यागी, राजेश त्यागी खंदरावली, सुनील तोमर, डॉ. राकेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed