Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deliberated on the upcoming programs of the Arya Samaj

Meerut News: आर्य समाज के आगामी कार्यक्रमों पर किया मंथन

Sat, 14 Nov 2026 05:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Deliberated on the upcoming programs of the Arya Samaj
- 29 को नई कार्यकारिणी का होगा सम्मान समारोह
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज सदर दयानंद पथ पर स्थित सभागार में शनिवार को जिला और केंद्रीय प्रतिनिधि सभा की संयुक्त बैठक हुई। जिला प्रधान सुशील बंसल की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
केंद्रीय प्रतिनिधि सभा के प्रधान डॉ. समरेंद्र आर्य का स्वागत किया गया। इसके साथ ही नवनिर्वाचित मंत्री संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनील आर्य और अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 29 नवंबर को आर्य समाज बुढ़ाना द्वार पर नई कार्यकारिणी का सम्मान समारोह किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद वहीं सभा कर आगामी आयोजनों को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान शताब्दी वर्ष को भव्य और विशाल रूप से मनाने पर भी सहमति बनी। जिला प्रतिनिधि सभा और केंद्रीय आर्य सभा के संयुक्त तत्वावधान में 20 दिसंबर, रविवार को सदर दयानंद पथ पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा जिले के सभी आर्य समाजों को जोड़ने के लिए एक कार्यक्रम समिति गठित करने पर विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed