फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi teacher Sunita Murder case murder planned in a hotel of meerut up

दिल्ली में शिक्षिका सुनीता मर्डर मामले में बड़ा खुलासा, यूपी के इस शहर से में हुआ था हत्या का सौदा 

Sun, 04 Nov 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 04 Nov 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
Delhi teacher Sunita Murder case murder planned in a hotel of meerut up
टीचर सुनीता हत्या मामला - फोटो : अमर उजाला/यूट्यूब

दिल्ली के बवाना में शिक्षिका सुनीता की हत्या के मामले में मेरठ और मुजफ्फरनगर के शूटर पुलिस के रडार पर आ गए हैं। वहीं, शिक्षिका की हत्या की प्लानिंग के बाद सौदा बेगमपुल मेरठ स्थित एक होटल में हुआ था। ब्रह्मपुरी में 2016 में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी धर्मेंद्र ने हत्या को अंजाम दिया, जो शुक्रवार को हत्या के मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया।

विज्ञापन


बवाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक के रूप में की है। दीपक मॉडल और उभरती अभिनेत्री एंजिल गुप्ता के मुंहबोले पिता का ड्राइवर है। दीपक भी कंकरखेड़ा क्षेत्र का रहने वाला है। सुनीता के पति मंजीत से पूछताछ में हुए खुलासे के बाद पुलिस ने एंजिल और उसके मुंहबोले पिता राजीव को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया था। दीपक, मंजीत की भी गाड़ी चलाता था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुनीता की हत्या बवाना क्षेत्र में 29 अक्तूबर को की गई थी। सामने आया कि कंकरखेड़ा के पठानपुरा निवासी शहजाद और जोनी ने अपने तीसरे साथी धर्मेंद्र निवासी बुढ़ाना हाल पता पठानपुरा कंकरखेड़ा के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शार्प शूटर से सौदा करने का काम ड्राइवर दीपक ने किया। धर्मेंद्र ने हत्या के लिए 30 लाख रुपये एडवांस में मांगे थे। हत्या से एक माह पहले राजीव और दीपक बेगमपुल स्थित एक होटल में पहुंचे थे, जहां शूटरों से हत्या को लेकर बात हुई। शूटर सभी पैसा एडवांस मांग रहे थे।

बाद में 25 लाख से भी घटकर शार्प शूटरों से 18 लाख रुपये में सौदा हुआ। शार्प शूटरों को पौने तीन लाख रुपये दिए गए। बाकी रकम काम होने के बाद देने का वादा किया गया था। अब पुलिस शहजाद और जोनी की तलाश कर रही है। 

सुनीता को लगाना था ठिकाना
दिल्ली में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि एंजिल और मंजीत की दो साल पहले गुरुग्राम स्थित एक होटल में मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। एंजिल गुप्ता मॉडलिंग और फिल्म में करियर बनाना चाहती थी। उसके साथ मंजीत भी मुंबई जाकर मॉडलिंग में हाथ आजमा चुका था।

इसमें इनकी मदद एंजिल के मुंहबोले पिता राजीव ने की। राजीव का प्रॉपर्टी और अन्य कारोबार है। राजीव मुंबई में इनके फ्लैट का 50 हजार रुपये किराया देता था। साथ रहने के दौरान मंजीत को एंजिल से प्यार हो गया।

एंजिल और मंजीत शादी करना चाहते थे। लेकिन इन दोनों के बीच नजदीकी की बात मंजीत की पत्नी सुनीता को पता चल गई। वह इसके काफी खिलाफ थी और मंजीत को एंजिल से दूर रहने के लिए कहती थी। जिसकी वजह से दंपति में मनमुटाव रहने लगा। 

सुनीता अपनी डायरी में सारी बातें लिखती थी 
सुनीता के बढ़ते दबाव के बाद एंजिल और मंजीत ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। एंजिल ने इस बात से अपने मुंहबोले पिता को अवगत कराया। अपनी बेटी के लिए अच्छा जीवनसाथी मिलने की चाह में राजीव भी तैयार हो गया और उसने अपने ड्राइवर दीपक के माध्यम से शूटर हायर किए। सुनीता के फोटो के साथ ही स्कूल से आने जाने की लोकेशन बताई। जिसमें कार का नंबर भी बताया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed