फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली से सिवाया तक शार्दूल का स्वागत, सबसे पहले राजा को लगाया गले, देखें तस्वीरें 

Tue, 11 Sep 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 11 Sep 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
delhi se sivaya tak sardul ka swagat
meerut - फोटो : amarujala
एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल और वर्ल्ड चैंपियनशिप में टीम इवेंट में पदक जीतने वाले 15 साल के शार्दूल विहान का सोमवार को दिल्ली से सिवाया तक जोरदार स्वागत किया गया। जमकर आतिशबाजी हुई। गांव में कान्हा ग्रीन सिटी में आयोजित स्वागत समारोह में भाजपाइयों और रालोद नेताओं ने बधाई दी। दिल्ली से गाजियाबाद, राजनगर एक्सटेंशन, मुरादानगर, दुहाई, मोदीनगर, परतापुर बाईपास, सुभारती, मोदीपुरम फ्लाईओवर, सिवाया गांव में लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। घर पहुंचकर शार्दूल ने दादा ओमपाल और दादी संतोष के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। ग्रामीणों के साथ घर पर शार्दूल ने डांस कर जमकर जश्न मनाया।
delhi se sivaya tak sardul ka swagat
शूटर शार्दूल विहान - फोटो : अमर उजाला
सांसद डॉ. संजीव बालियान, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, विधायक जितेंद्र सतवाई, जेजे प्रकोष्ठ के सह संयोजक सुनील भराला, पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा, नरेश गुर्जर, अजय भारद्वाज भराला, भाजपा नेता अंकुर मुखिया मंडौरा, रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव, मंडल अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह, डॉ. राजुकमार सांगवान, डायरेक्टर सुबोध त्यागी, जितेंद्र प्रधान, यूपीएसआर के संयुक्त सचिव अरुण सिंह, अंतरराष्ट्रीय शूटर अंकुर सिंह, एसएन फैसल, भाजयुमो मंत्री मनिंदर विहान, आचार्य शरद कृष्ण, अर्जुन विहान, कवि सुमनेश सुमन, अध्यापक राजीव ढाका, प्रमोद अहलावत, अर्जुन अवार्डी बिग्रेडियर बीप अहलावत, अमित गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय शूटर सौम्या गुप्ता मौजूद रहे।

 

राजा को गले लगाया 

delhi se sivaya tak sardul ka swagat
परिवार के साथ शूटर शार्दूल विहान - फोटो : अमर उजाला
शार्दूल ने अपने घर पर एक डॉग पाल रखा है, जिसका नाम राजा है। जब वह घर पर रहता तो शार्दूल के साथ ही रहता है। दीपक विहान ने बताया कि शार्दूल ने अपने गले में जो माला डाली हुई थी, वह निकालकर राजा के डाल दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मां और मौसी ने भी लगाए ठुमके  

delhi se sivaya tak sardul ka swagat
गांव में स्वागत करते शार्दूल के परिजन - फोटो : अमर उजाला
शार्दूल ने मां मंजू देवी, मौसी रितु और बहन खुशूब, भाई अनंत विहान के साथ जमकर डांस किया। लोगों ने उसके दादा ओमपाल और दादी संतोष देवी व पिता दीपक विहान, चाचा अमित विहान को भी नचाया।

 
विज्ञापन

एक लाख और बंदूक भेंट की

delhi se sivaya tak sardul ka swagat
शार्दूल का स्वागत करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
एटूजेड कॉलोनी के डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र विहान और अमित चौधरी, विनोद पहलवान ने एक लाख एक हजार रुपये और 7 लाख रुपये की बंदूक भेंट की है। मोदीपुरम स्थित रघु नर्सिग होम पर डॉ. पुष्पा विहान ने 51  हजार दिए। विनोद कुमार तोमर ने 21 हजार इनाम में दिए। शार्दूल के छोटे दादा जगपाल सिंह व छोटी दादी रामकुमारी ने डायमंड की अंगूठी दी है। गांव के प्रधान जितेंद्र चौधरी ने अपने आवास पर भव्य स्वागत किया और सोने का लोकेट शार्दूल विहान को भेंट किया। एटूजेड कालोनी में सुगमा चौधरी ने तिलक से स्वागत किया। कालोनी अध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा और ओमपाल आदि ने 40 किलो का केक काटा।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed