फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi robbery: Rs 3.20 lakh recovered from Mirpur

दिल्ली लूटकांड : मीरपुर से 3.20 लाख रुपये बरामद

Sun, 03 May 2026 09:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
Delhi robbery: Rs 3.20 lakh recovered from Mirpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा (मेरठ)। दिल्ली में एक सप्ताह पूर्व हुई 25 लाख रुपये की लूट के मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर में दबिश देकर एक आरोपी के घर से 3.20 लाख रुपये नकद बरामद किए। इसके बाद टीम आरोपी को अपने साथ दिल्ली ले गई।
रविवार दोपहर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम गांव मीरपुर निवासी पवन गिरी के घर पहुंची। टीम पवन गिरी को अपने साथ लाई थी और उसकी निशानदेही पर घर में रखी सेफ से 3.20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
विज्ञापन

बताया गया कि 25 अप्रैल को दिल्ली के एक थाना क्षेत्र में 25 लाख रुपये की लूट हुई थी, जिसकी जांच में क्राइम ब्रांच जुटी हुई है। दो दिन पूर्व टीम ने मीरपुर निवासी पवन गिरी और संजय को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी। पूछताछ के दौरान पवन गिरी ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की और अपने हिस्से में मिली रकम में से 3.20 लाख रुपये बरामद कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरधना थाना प्रभारी ने बताया कि लूट किस थाना क्षेत्र में हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। रविवार दोपहर क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली से पवन को लेकर मीरपुर आई थी। सूचना पर वह भी मौके पर पहुंचे थे। टीम ने पवन की निशानदेही पर उसके घर की सेफ से नकदी बरामद की और उसे अपने साथ दिल्ली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed