फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   delhi road par fir daurne lage baari vaahan

दिल्ली रोड पर फिर दौड़ने लगे भारी वाहन

Sun, 25 Mar 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Mar 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
delhi road par fir daurne lage baari vaahan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर की यातायात व्यवस्था में भारी वाहन मुसीबत बनते रहे हैं। इन वाहनों से जहां जाम की समस्या बनीं रहती है, वहीं हादसे होने का डर भी रहता है।
विज्ञापन

शहर में सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक नो एंट्री रहती है। नो एंट्री के समय शहर में भारी वाहन प्रतिबंधित हैं। 25 दिसंबर 2017 से ट्रैफिक पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सख्ती करते हुए भारी वाहनों पर रोक लगा दी थी। लेकिन ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के पदाधिकारियों ने दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर तक भारी वाहनों में छूट मांगी थी। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली रोड पर सिर्फ ट्रांसपोर्ट नगर तक छूट दी थी। लेकिन दोपहर एक बजे से तीन बजे और शाम पांच बजे से रात्रि आठ बजे तक भारी वाहन प्रतिबंधित रखे गये। लेकिन अब फिर से भारी वाहन सड़कों पर जमकर दौड़ रहे हैं।

पुलिस हो गई गायब
नो एंट्री के समय भारी वाहनों को रोकने लिए ट्रैफिक के अलावा थाना पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई थी। दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्श मॉल तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर गेट और फुटबाल चौक पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी। लेकिन अब वहां से पुलिस गायब है और नो एंट्री के समय भी भारी वाहन दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन


अवैध कट पर खामोश है सिस्टम
दिल्ली रोड पर अवैध कट भी यातायात व्यवस्था के लिए मुसीबत बने हुए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अवैध कट बंद कराने के लिए दावे तो करते हैं, लेकिन होता कुछ नहीं। एसपी ट्रैफिक की तरफ से एमडीए, नगर निगम और पीडब्लूडी को अवैध कट बंद कराने के लिए कई बार पत्र भी लिखा जा चुका है। लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कट के कारण होते हैं हादसे
दिल्ली रोड पर नवीन मंडी गेट, ट्रांसपोर्ट नगर गेट, फुटबाल चौक के पास डिवाइडर के अवैध कट के कारण जाम लगता है। सोतीगंज, केसरगंज व मेट्रो प्लाजा के पास भी आसपास के लोगों ने कट बना लिए। इन अवैध कटों से हादसे होते रहे हैं। टीपीनगर गेट के सामने ट्रक मुड़ते हैं तो कई बार अन्य वाहन भी चपेट में आ जाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed