फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   delhi road jaam during yaatra

शोभायात्रा के चलते दिल्ली रोड पर लगी वाहनों की लंबी कतार  

Wed, 20 Sep 2017 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 20 Sep 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
delhi road jaam during yaatra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शहर का जाम ट्रैफिक पुलिस के लिए मुसीबत बना हुआ है। मंगलवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर लोग जाम से जूझते देखे गए। दिल्ली रोड पर एक शोभायात्रा के चलते पुलिस ने वाहनों को रोकते हुए शोभायात्रा निकलवाई। इसके चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

विज्ञापन


दोपहर के समय कचहरी पुल पर भीषण जाम की स्थिति बनी रही। लालकुर्ती पैठ बाजार से लेकर जीरो माइल तक भी वाहन जाम में फंसे रहे। जीरो माइल से बेगमपुल चौराहे तक भी जाम लगा रहा। दिल्ली रोड पर भैंसाली बस अड्डा, फैज-ए आम कॉलेज, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा और मेट्रो प्लाजा पर भी जाम की स्थिति बनी रही। घंटाघर, खैरनगर, सराफा बाजार, कबाड़ी बाजार, भूमिया का पुल और हापुड़ अड्डा चौराहा पर भी शाम को वाहन जाम में फंसे रहे। हापुड़ अड्डा पर पुलिया निर्माण के चलते ट्रैफिक पुलिस ने सौ मीटर तक बैरियर लगाकर वनवे कर रखा है, जिसके चलते सिटी बसों को गांधी आश्रम चौराहे से सूरजकुंड की तरफ निकाला गया। इसके अलावा मुख्य चौराहों पर भी जाम की समस्या बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed