{"_id":"6715a00ca187f3ac4a080e14","slug":"delhi-police-recovered-rs-27-lakh-stolen-and-jewelery-from-constables-house-meerut-news-c-73-1-smrt1027-103040-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सिपाही के घर से दिल्ली पुलिस ने चोरी के 27 लाखा रुपए और गहने किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सिपाही के घर से दिल्ली पुलिस ने चोरी के 27 लाखा रुपए और गहने किए बरामद
विज्ञापन
शामली आदि के लिए...
साथ लेकर आए आरोपी की निशानदेही पर की कार्रवाई
पकड़ा गया आरोपी सिपाही का रिश्तेदार बताया गया है
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द/मेरठ। जानी खुर्द में रविवार सुबह दिल्ली पुलिस ने शामली जिले में तैनात एक सिपाही वीरसिंह के घर से करीब 27 लाख रुपए और गहने बरामद किए। ये रुपये दिल्ली कीर्ती नगर के एक मकान से चोरी के बताए गए हैं। वीरसिंह शामली में यातायात पुलिस का सिपाही है। दिल्ली पुलिस ने ये कार्रवाई चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर की है। ये आरोपी वीरसिंह का रिश्तेदार बताया गया है।
जानी खुर्द में दिल्ली के कीर्ति नगर थाने के एएसआई राजेश कुमार के साथ पुलिस टीम ने जानी थाने के पास स्थित वीरसिंह के घर में दबिश दी। पुलिस ने घर में मौजूद महिलाओं व अन्य व्यक्तियों को एक कमरे में बैठा दिया। इसके बाद पुलिस ने साथ लाए गए आरोपी की निशानदेही पर घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को घर से प्लास्टिक के डिब्बों में रखे करीब 27 लाख मिले। पुलिस इन रुपयों को अपने साथ ले गई। वही मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने घर से कुछ गहने भी बरामद किए हैं।
दिल्ली पुलिस के अनुसार पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने कीर्ति नगर क्षेत्र के एक घर से चोरी करने के बाद चोरी गई रकम और कुछ गहने रिश्तेदार सिपाही के घर में छुपा दिए थे।
विज्ञापन
जानी थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कीर्ति नगर थाना क्षेत्र के एक घर में कुछ दिन पूर्व चोरी हुई थी। चोरी हुई नगदी और अन्य सामान की बरामदी के लिये पुलिस ने दबिश दी थी। जिस घर में पुलिस ने दबिश दी वह मकान सिपाही वीर सिंह का है। दबिश के समय वह अपने घर मौजूद नहीं था। घटना की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि दिल्ली पुलिस की टीम ने आमद दर्ज कराकर कार्रवाई की है।