फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   delhi police constable shot dead by unknown badmash in meerut

दिल्ली पुलिस के सिपाही को बदमाशों ने गोलियों से भूना, ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जमकर किया हंगामा

Sun, 14 Oct 2018 06:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 14 Oct 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
delhi police constable shot dead by unknown badmash in meerut
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में बदमाशों ने शाम के वक्त दिल्ली पुलिस के सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक गाड़ी में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गांव जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। उधर, हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने युवक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन


किला परिक्षितगढ़ निवासी युवक सरबजीत दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात था। वह शाम के वक्त अपनी पत्नी व बच्चों के साथ कार में सवार होकर गुरूद्वारे में आयोजित धार्मिक आयोजन में शामिल होने गया था। जिसके बाद घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसकी कार को रोकने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


युवक द्वारा कार नहीं रोके जाने पर बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसी बीच बदमाश हमला करके फरार हो गए। युवक को गाड़ी से निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिपाही की बेटी भी हमले में घायल हुई है, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed