फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi people call police and told their family members sank with car yesterday

दिल्ली के परिवार की थी गंग नहर में गिरी कार, तीन लोग थे सवार, तलाश में जुटी एनडीआरएफ

Mon, 27 May 2019 12:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 May 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
Delhi people call police and told their family members sank with car yesterday
गंगनहर में कार की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

गंगनहर पटरी राहगीरों के लिए काल बन रही है। यहां शनिवार सुबह एक कार नहर में समा गई थी,कार सवार पांच लोगों की इस हादसे में मौत हो गई थी। इसके चौबीस घंटे बाद ही एक और कार नहर में जा गिरी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की काफी तलाश की लेकिन कार का कोई सुराग नहीं लग सका है। एनडीआरएफ की टीम रात भर कार की तलाश में जुटी रही। वहीं दिल्ली के एक परिवार ने सीओ सरधना को फोन कर बताया कि कार में उनके परिवार के तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन


एक कार नहर में समाने के बाद पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसके चौबीस घंटे बाद ही एक और कार नहर में जा गिरी। इस कार का जहां कोई अता पता नहीं लग सका वहीं सोमवार सुबह मालूम चल सका कि कार दिल्ली के लोगों की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने सीओ सरधना पंकज सिंह को फोन पर संपर्क किया और बताया कि एक कार में सवार होकर तीन लोग हरिद्वार के लिए चले थे। रविवार दोपहर से उनसे संपर्क नहीं हो सका। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने पर परिवार ने आज सीओ सरधना का फोन नंबर तलाश और पुलिस से संपर्क किया और इसके बाद सीओ सरधना को पूरे मामले की जानकारी दी। 

सीओ पंकज सिंह का कहना है कि गंग नहर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ की 2 टीमें और पीएसी के गोताखोर लगाए गए हैं। सर्च ऑपरेशन के लिए रडार कैमरों का इस्तेमाल किया गया है। जिसमें पुलिस का कहना है कि जल्द ही गंग नहर में डूबी कार मिल सकती है। कार में दिल्ली के तीन लोग बताए गए हैं। यह पीड़ित परिवार अपनों की तलाश में दिल्ली से रवाना हो गया है।

सीओ पंकज ने बताया कि दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी कारोबारी हनी सेठिया, हरनेस और विवेक वर्मा ब्रेजा कार में सवार होकर हरिद्वार के लिए निकले थे। इसी दौरान सलावा नहर पटरी पर कार फिसलकर नहर में गिर गई। काफी तलाश किए जाने पर भी कार का कोई सुराग नहीं लग सका। फिलहाल तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 
 
गौरतलब है कि नहर में डूबने से पांच लोगों की मौत के 24 घंटे बाद सलावा गंग नहर में कार समाने का यह दूसरा हादसा हो गया। पुलिस अफसरों ने पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर से बात की जिसके बाद राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए तुरंत हाइट गेज लगाने का काम गंगनहर पटरी मार्ग पर शुरू कर दिया गया है। वहीं भारी वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। इस मार्ग पर स्पीड के लिए भी पुलिस प्लान तैयार कर रही है। 

पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर ने पुलिस अफसरों से कहा कि यह मार्ग कावड़ यात्रा के लिए पूर्व में तैयार किया गया था। लेकिन अब इस पर वाहनों का आवागमन इतना हो गया कि लगातार हादसे हो रहे हैं। रविवार को एक कार नहर में समा गई थी जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed