फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi-Meerut Expressway to be inaugurated soon: Nitin Gadkari

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन जल्द : नितिन गडकरी

Sat, 10 Jul 2021 06:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 10 Jul 2021 06:04 AM IST
सार

गडकरी ने कहा कि ये एक्सप्रेसवे देश का पहला 14 लेन एक्सप्रेसवे है। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद यात्रा समय घट गया है।

विज्ञापन
Delhi-Meerut Expressway to be inaugurated soon: Nitin Gadkari
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली से मेरठ तक बनाए गए एक्सप्रेसवे का उद्घाटन जल्द किया जाएगा। इसका एलान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया। उन्होंने वेबिनार के माध्यम से भारत में सड़क निर्माण के 16वें वार्षिक सम्मेलन में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का जिक्र किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये एक्सप्रेसवे देश का पहला 14 लेन एक्सप्रेसवे है। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद यात्रा समय घट गया है। ये प्रोजेक्ट भारत माला परियोजना में तैैयार किया जा रहा है। उन्होंने खासतौर पर मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की खूबियां बताईं।
विज्ञापन


केंद्रीय परिवहन मंत्री ने बताया कि 63 लाख किलोमीटर का सड़क नेटवर्क विश्व का दूसरा बड़ा नेटवर्क है। हम देश को पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की तरफ ले जाने के लिए प्रतिदिन 40 किमी सड़कों का निर्माण करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में 37 किमी प्रतिदिन सड़क निर्माण कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विश्व रिकॉर्ड को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुरू हुए वाहनों के आवागमन के समय घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि भारत माला परियोजना के तहत 22 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार ने वर्ल्ड बैंक से साथ मिलकर 500 मिलियन डॉलर का करार किया है, जिससे देश में सड़क ढांचा को तैयार कर इंडस्ट्री को आगे बढ़ाया जा सके।


नई तकनीक की दी जानकारी
उन्होंने कहा कि हम हाईवे और एक्सप्रेसवे बनाने के साथ कई तकनीक भी अपना रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत की तरफ कदम बढ़ाते हुए जीपीएस आधारित शुल्क प्लाजा करने जा रहे हैं। जिससे आप बिना रुके शुल्क प्लाजा से निकल जाएंगे। इसकी शुरुआत भी जल्द होने जा रही है। हाईवे निर्माण में देश की कंपनियों को आगे रख रहे हैं। सड़क सुरक्षा पर कार्य करते हुए ब्लैक स्पॉट चिह्नित करते हुए कार्य किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed