फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi-Meerut Expressway: Roller will run in three villages for the fifth phase, Meerut Metro station will be 7 meters higher than DME

Delhi-Meerut Expressway: पांचवें चरण के लिए तीन गांवों में चला रोलर, डीएमई से 7 मीटर ऊंचा होगा मेरठ मेट्रो का स्टेशन

Thu, 19 May 2022 11:44 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 19 May 2022 11:44 AM IST
सार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) के पांचवें चरण का कार्य शुरू हो गया है। 2024 तक कार्य  पूरा करने का लक्ष्य है। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जमीन पर कब्जा लेने का कार्य भी शुरू हो गया है। 594 किमी दूरी में गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक बनाया जाना है

विज्ञापन
Delhi-Meerut Expressway: Roller will run in three villages for the fifth phase, Meerut Metro station will be 7 meters higher than DME
Delhi Meerut expressway - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) के पांचवें चरण का कार्य खानपुर, चंदसारा और नंगला गांव से शुरू हो गया है। हापुड़ रोड से जैनुद्दीनपुर तक 14 किमी के इस चरण का शुभारंभ 4 अप्रैल को सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया था। 46 किसानों के मुआवजे 27 तारीख को डीएम आर्बिट्रेशन में सुनवाई करेंगे।

विज्ञापन


करीब 309.77 करोड़ रुपये की लागत से पांचवे चरण का काम 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। बुधवार को तीनों गांवों में एक्सप्रेसवे की मिट्टी समतल करने रोलर चलाया गया। एनएचएआई ने नगर निगम को पत्र भी लिख डंपिंग ग्राउंड हटाने की मांग की है।  दूसरी तरफ चंदसारा गांव के 46 किसानों का कहना है कि उन्हें एक हजार रुपये की जगह 600 रुपये प्रति वर्ग मीटर  मुआवजा दिया गया है। 
विज्ञापन


इन गांवों के जमीन अधिग्रहण पर 27 को डीएम करेंगे आर्बिटेशन में सुनवाई
मेरठ के नौ और गाजियाबाद के तीन गांव : नंगला पातू, खानपुर, चंदसारा, सलेमपुर, ढिकोली, नरहाड़ा, शाकरपुर, हाजीपुर, घोसीपुर, तलहैटा, चुड़ियाला,  जैनुद्दीनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें: Murder Case: चाऊमीन खिलाने के बहाने से बुलाया, बीयर पिलाई और मार डाला, बरामद हुआ इमरान का कंकाल

गंगा एक्सप्रेसवे : बिजौली में कार्य शुरू
गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जमीन पर कब्जा लेने का कार्य शुरू हो गया है। प्रयागराज तक करीब 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे की शुरूआत मेरठ के बिजौली गांव से हो गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) जल्द मेरठ में प्रोजेक्ट कार्यालय खोलने की तैयारी कर रहा है।

मेरठ से बदायूं तक इस चरण में 1746 करोड़ रुपये की लागत से आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर को कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। करीब दो माह पहले कंपनी की टीम ने मिट्टी की जांच के लिए बिजौली गांव से नमूने लिए थे। बिजौली से खड़खड़ी तक किसानों की जमीन पर निशानदेही के बाद पिलर लगाए जा रहे हैं। 

मेरठ में नौ गांवों की 181 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण
गंगा एक्सप्रेसवे में मेरठ के नौ गांवों की 181 हेक्टेयर जमीन इस्तेमाल होगी। इसमें से 158 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। अब तक 305 बैनामे किए गए हैं। 

इन 12 जिलों को जोड़ेगा  
मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज। 

मेरठ मेट्रो के रिठानी स्टेशन पर प्लेटफार्म का काम हुआ शुरू
रैपिड रेल कॉरिडोर पर रिठानी में मेरठ मेट्रो ट्रेन के स्टेशन का प्लेटफार्म बनना शुरू हो गया है। रिठानी में रैपिड रेल नहीं रुकेगी। यहां परतापुर से मोदीपुरम के बीच प्रस्तावित मेट्रो ही मिलेगी। 

रिठानी स्टेशन के कॉनकोर्स लेवल की स्लैब कास्टिंग हो गई है। यह स्टेशन भूतल, कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म, तीन लेवल पर तैयार किया जा रहा है। रिठानी स्टेशन की लंबाई लगभग 75 और चौड़ाई 34 मीटर है। कॉनकोर्स लेवल दिल्ली-मेरठ हाईवे से लगभग 7 मीटर ऊंचा है। प्लेटफॉर्म लेवल की ऊंचाई 16 मीटर होगी। भूतल पर प्रवेश और निकास द्वार होंगे। प्लेटफॉर्म पर रैपिड रेल व मेरठ मेट्रो के लिए दो-दो ट्रैक बनेंगे। 

यह होता है कॉनकोर्स लेवल 
कॉनकोर्स लेवल पर सुरक्षा जांच कियोस्क, टिकट काउंटर होगा। प्लेटफार्म लेवल पर जाने के लिए एएफ़सी (ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन) गेट होंगे। आधुनिक सूचना डिस्प्ले बोर्ड, आसपास के प्रमुख स्थानों का मैप, सीसीटीवी कैमरे और शौचालय आदि होंगे। इसी लेवल से यात्री सीढ़ियों, लिफ्ट या एस्कलेटर से प्लेटफ़ार्म लेवल पर पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed