फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   delhi-meerut expressway

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की समीक्षा

Wed, 06 Nov 2019 02:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 06 Nov 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
delhi-meerut expressway
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की बाधाओं को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (आज) एनएचएआई अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पांच महीने से डासना से मेरठ के बीच आ रही जमीन समस्या के कारण कार्य में तेजी नहीं आ रही है। इस कारण कार्य कई स्थानों पर रुका हुआ। प्रधानमंत्री एनएचएआई अधिकारियों के साथ अपराह्न 3:30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष-2015 में इस एक्सप्रेसवे का शिलान्यास नोएडा में किया था। इसे देखते हुए यह प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में है। डासना से हापुड़ तक शुरू हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के तीसरे चरण के शुभारंभ के समय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जनवरी-2020 तक का वादा किया था। वहीं हाल ही में मोदीनगर और मेरठ क्षेत्र के 19 गांवों के किसानों ने एक समान मुआवजे की मांग के लिए डासना से मेरठ तक पदयात्रा की थी।

विज्ञापन

इंटरचेंज के लिए ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू

शुक्रवार को एनएचएआई हेड सीजीएम मनोज कुमार के निरीक्षण के बाद से इंटरचेंज के कार्य ने तेजी पकड़ी है। दो दिन से इंटरचेंज के दायरे में आने वाले सभी पेड़ों का कटान कर दिया गया। वहीं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के लिए परतापुर तिराहे पर बनाए जाने वाले इंटरचेंज के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में एनएचएआई की टीम ने परतापुर तिराहे के पास बालाजी होटल और चार संस्थानों को ध्वस्त कर दिया। यहां डेढ़ किमी के गोल चक्कर परिधि में आने वाले अन्य संस्थानों को जल्द ध्वस्त किया जाएगा। वहीं, जिन मालिकों ने समय मांगा था उन्हें बुधवार तक का समय दिया गया है। इस मौके पर एडीएम प्रशासन रामचंद्र, सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी, इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed