फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi crime branch raided in Sarurpur, Meerut, nintyrobbed mobile phones recovered

दिल्ली क्राइम ब्रांच का मेरठ के सरूरपुर में छापा, लूटे गए 90 मोबाइल फोन बरामद, आरोपी फरार

Tue, 10 Nov 2020 11:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 Nov 2020 11:39 PM IST
सार

- दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सरूरपुर के कस्बा हर्रा मेें सोमवार रात की कार्रवाई
- दुकानदार ने सस्ते दामों में आसपास के गांवों के लोगों को बेच दिए थे मोबाइल
- 100 मोबाइल किए थे ट्रेस, 10 का नहीं चल सका पता

विज्ञापन
Delhi crime branch raided in Sarurpur, Meerut, nintyrobbed mobile phones recovered
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरूरपुर में सोमवार रात दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा माराकर एक दुकानदार द्वारा बेचे गए लूट, चोरी के 90 मोबाइल बरामद किए। क्राइम ब्रांच की टीम मोबाइल बरामद कर लौट गई। इस दौरान आरोपी दुकानदार टीम के हाथ नहीं आ सका।

विज्ञापन


कस्बा हर्रा में मुख्य मार्ग पर एक मोबाइल की दुकान है। दुकान संचालक ने चोरी, लूट व डकैती के दौरान गायब किए गए 100 मोबाइल मोबाइल कस्बे व आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों को नकली बिल बनाकर सस्ते दामों में बेच दिए। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम को सर्विलांस के जरिए इन मोबाइलों की लोकेशन कस्बा हर्रा में मिली।
विज्ञापन


सोमवार रात टीम मौके पर पहुंच गई। उसने मोबाइल ट्रेस कर लोकेशन निकाल ली। सोमवार को टीम कस्बा हर्रा पहुंची और लोकेशन ट्रेस कर 90 लोगों से संपर्क कर चोरी, डकैती में गायब किए गए मोबाइल बरामद कर लिए। 10 मोबाइल का कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के लोगों ने टीम को बताया कि उन्होंने मोबाइल कस्बे के ही एक दुकानदार से सस्ते दामों पर खरीदे थे। जिनके बिल भी लोगों ने टीम को दिखाए। टीम ने मोबाइल के बिल देखने के बाद सभी लोगों को छोड़ दिया। वहीं टीम ने चोरी के मोबाइल बेचने वाले दुकानदार को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। इसके बाद टीम देर रात मोबाइल लेकर लौट गई।

वहीं चर्चा है कि क्राइम ब्रांच टीम ने साठगांठ कर मोबाइल बरामद करने के बाद दुकानदार को हिरासत में नहीं लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सरूरपुर अरविंद कुमार ने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम के पहुंचने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यदि क्षेत्र में चोरी के मोबाइल बेचे जा रहे हैं तो आरोपी को पकड़ जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed