फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delegation of Rashtriya Lok Dal reached Bastoura Narang

बस्तौरा नारंग पहुंचा राष्ट्रीय लोकदल का प्रतिनिधिमंडल

Fri, 05 Sep 2025 09:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
Delegation of Rashtriya Lok Dal reached Bastoura Narang
बस्तोरा नारंग में ग्रामीणों से बातचीत करते राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता स्रोत स्वयं
हस्तिनापुर। राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधिमंडल में शामिल एससी एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी, रालोद के जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ व पूर्व विधायक विनोद हरित बस्तौरा नारंग गांव में पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। ग्रामीणों ने बताया कि इस समय उनके गांव बाढ़ से प्रभावित हैं और वह सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उनकी खड़ी फसल और जमीन गंगा में समा गई है। आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। उनका गांव गंगा के मुहाने पर है। किसी भी समय गंगा गांव का कटान कर सकती है। राष्ट्रीय लोक दल के प्रतिनिधिमंडल के सामने ग्रामीणों ने भीमकुंड से जलालपुर तक स्थायी तटबंध बनाने व संपर्क मार्ग काे ऊंचा करके बनाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

साथ ही उन्हें रहने के लिए सुरक्षित स्थान पर भूमि आवंटित कराई जाए, जिससे कि वह अपना जीवन बचा सके। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से मिलेंगे। रालोद के वरिष्ठ नेता रतन पाल चौधरी ने बताया कि वह शीघ्र ही रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को इस मामले से अवगत कराऐंगे। इस मौके पर विकास, संगीता दोहरे, शहजाद सैफी, रतनपाल, अकील सैफी, राजू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed