फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Degree up to 2017 by courier reaching home

2017 तक की डिग्री कोरियर से पहुंच रही घर

Fri, 19 Feb 2021 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Degree up to 2017 by courier reaching home
2017 तक की डिग्री कोरियर से पहुंच रही घर
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू में अब डिग्री लेने का झंझट खत्म हो गया है। प्राइवेट परीक्षार्थियों की डिग्री कोरियर से घर पहुंचनी शुरू हो गई हैं। साल 2017 तक की सारी डिग्री छात्र-छात्राओं के घर भिजवाई जा रही हैं। विवि प्रशासन द्वारा डिग्री पहुंची या नहीं इसको लेकर फोन करके भी पूछा जा रहा है।

सीसीएसयू से हर साल दो लाख के करीब छात्र-छात्राएं यूजी-पीजी में डिग्री लेते हैं। रेगुलर छात्रों की डिग्री तो विवि हर साल कॉलेज में भेजता रहा है लेकिन प्राइवेट में दिक्कत आ रही है। कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने समस्या को खत्म करने के लिए डिग्री घर भिजवाने के निर्देश दिए थे। विवि की तरफ से 2017 की सारी डिग्री प्राइवेट विद्यार्थियों के भरे गए पते पर भिजवाई जा रही हैं। फोन कर छात्रों से पूछा भी जा रहा है कि आपको डिग्री मिली या नहीं। 2018 और 2019 की डिग्री भी एक महीने में प्रिंट होकर आ जाएंगी। संस्थागत में राजकीय और एडेड कॉलेजों की तो डिग्री कॉलेज में जाएंगी लेकिन सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की संस्थागत कोर्सों की सारी डिग्री भी कोरियर से घर भेजी जाएंगी। इससे छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 2019 तक की डिग्री आने के बाद विवि में डिग्री को लेकर कई साल से चला आ रहा बैकलॉग खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed