फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Defence Colony Committee dispute: Legal action ordered against those accused of forging documents

डिफेंस कॉलोनी समिति विवाद : फर्जी दस्तावेज के आरोपियों पर विधिक कार्रवाई के आदेश

Sat, 27 Sep 2025 07:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Defence Colony Committee dispute: Legal action ordered against those accused of forging documents
- सेवानिवृत्त कर्नल और अधिवक्ता ने की थी 1.91 करोड़ की उगाही के प्रयास की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। मवाना रोड स्थित दि सैनिक सहकारी आवास समिति लिमिटेड (डिफेंस कॉलोनी) में फर्जी दस्तावेजों के जरिए 1.91 करोड़ रुपये से अधिक की उगाही के प्रयास के आरोप में जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें आरोप सही पाए गए हैं। मामले में अपर आवास आयुक्त विनय कुमार मिश्रा ने सचिव रण सिंह तोमर, सह सचिव अभिनव त्यागी और लिपिक सलमान खान को समिति कार्यों से दूर रखने और विधिक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
पिछले साल 18 जुलाई को कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त कर्नल जीके वर्मा एवं एडवोकेट सतीश कालरा ने सहकारी अधिकारी से शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया कि सचिव, सह-सचिव और लिपिक ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर उन पर 1,91,30,050 रुपये की बकाया राशि दिखाई। कई बार उन्हें रुपये देने का दबाव बनाया गया और मानसिक रूप से परेशान किया गया। मामले की जांच आवास अधिकारी कुलदीप सिंह को सौंपी गई।
विज्ञापन

आवास अधिकारी ने कई बार समिति पदाधिकारियों से दस्तावेजों की मांग की, मगर दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद आवास अधिकारी ने जांच रिपोर्ट अपर आवास आयुक्त लखनऊ को सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरोपी पक्ष से रण सिंह तोमर का कहना है कि पहले भी कई बार जांच हो चुकी है। अभी उन्हें किसी आदेश का कोई पत्र नहीं मिला है। कॉलोनी के कुछ लोग षडयंत्र के तहत झूठी शिकायतें करते हैं और काम में व्यवधान डालते हैं। झूठी शिकायत करने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed