फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Defects found in public toilets of 44 gram panchayats of Jani block

Meerut News: जानी ब्लॉक की 44 ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक शौचालयों मिली खामियां

Fri, 13 Sep 2024 03:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Defects found in public toilets of 44 gram panchayats of Jani block
मेरठ। मुख्य विकास अधिकारी ने जानीखुर्द की सभी 44 ग्राम पंचायतों का जिला स्तरीय अधिकारियों को कलस्टर वार ड्यूटी लगाकर सामुदायिक शौचालय का औचक निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने भी ग्राम पंचायत कुराली, नेक, ढढरा और पांचलीखुर्द के सामुदायिक शौचालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षक के दौरान अनेक खामिया पाई गई।
विज्ञापन

सीडीओ नूपुर गोयल ने बताया कि कुराली में निरीक्षण के दौरान शौचालय का फर्श टूटा हुआ पाया गया। सचिव को शौचालय का रेनोवेशन करते हुए रजिस्टर बनाने को कहा गया। नेक में शौचालय के निरीक्षण के दौरान अंडर ग्राउंड विद्युत केबल करने के साथ साथ पर्याप्त साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। ग्राम ढढरा में शौचालय का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। शौचालय में साफ सफाई की भी कमी थी। शौचालय में साफ सफाई निरंतर कराए जाने तथा ग्राम पंचायत घर में लाइब्रेरी संचालित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राम पंचायत की सभी नालियों को पक्का कराने को कहा गया है। सीडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायत पांचलीखुर्द के निरीक्षण में सामुदायिक शौचालय प्रयोग लंबे समय से नहीं किया जा रहा है। शौचालय की स्थिति अत्यंत दयनीय है। ग्राम पंचायत द्वारा प्राप्त बजट का उपभोग नहीं किया गया। सचिव एवं ग्राम प्रधान को शौचालय का जीर्णोद्धार कराने के लिए कहा गया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी पंकज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed