{"_id":"633a72b5266a4d45e3577e9d","slug":"deepak-murder-case-deepak-severed-head-was-found-just-20-meters-away-from-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deepak Murder Case: दीपक का कटा सिर घटनास्थल से मात्र 20 मीटर दूरी पर मिला, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deepak Murder Case: दीपक का कटा सिर घटनास्थल से मात्र 20 मीटर दूरी पर मिला, एक आरोपी गिरफ्तार
Mon, 03 Oct 2022 11:00 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:00 AM IST
सार
मेरठ के परीक्षितगढ़ में हुई दीपक की हत्या के मामले में पुलिस ने दीपक का कटा सिर सातवें दिन एक गड्ढे से बरामद कर लिया। पुलिस ने सोमवार को कटा सिर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जांच करती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ के गांव खजूरी में युवक दीपक की हत्या के सात दिन बाद कटा सिर बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने किरकिरी के बाद एक ही रात में घटनास्थल से मात्र 20 मीटर दूरी पर गड्ढे के अंदर प्लास्टिक के कट्टे से दीपक का सिर बरामद किया है।
विज्ञापन
दीपक के भाई ने सिर की शिनाख्त कर ली है। परिजनों और ग्रामीणों को एक रात में सिर बरामद होने की बात हजम नहीं हो रही है। दीपक का सिर मिलने के बाद मृतक के आवास पर ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने मुजफ्फरनगर में जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
विज्ञापन
परिजनों में बढ़ रहा था आक्रोश
दीपक की हत्या के बाद हत्यारोपी उसका सिर काट कर ले गए थे। सिर को बरामद करने के लिए छह दिन से पुलिस टीमें लगी थीं। पीएसी, पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वायड ने घटना स्थल से चार किलोमीटर दूरी तक जंगल व नालों की खाक छानी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी। वहीं हत्याकांड का खुलासा न होने के बाद से ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था। रविवार को ग्रामीणों ने खुलासे की मांग करते हुए जाम लगा दिया था।
महिला ने पुलिस को सौंपी थी चूड़ियां
इस दौरान पीड़ित के पिता ने सिर बरामद करने पर पुलिस को 50,0000 देने की घोषणा की थी जबकि घटना का खुलासा नहीं होने पर पुलिस प्रशासन को चूड़ियां दी थी जिसे पुलिस प्रशासन की खूब किरकिरी हुई थी। इसके अगले ही दिन यानी आज सुबह पुलिस ने कटा सिर ढूंढ लिया।
दीपक का सिर मिलने के बाद मृतक के आवास पर ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसका नाम फैमीद नट बताया गया है। आरोपी के घर पर भी पुलिस तैनात की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।