फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Declaration by traders to close the market, police force deployed in entire district

बाजार बंद कर व्यापारियों ने किया ऐलान, पूरे जिले में पुलिसफोर्स तैनात

Mon, 28 Aug 2017 03:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Mon, 28 Aug 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
Declaration by traders to close the market, police force deployed in entire district
व्यापारियों का हंगामा

अमीनगर सराय में 50 लाख की डकैती के विरोध में सोमवार को बाजार बंद किया गया। बताया जाता है कि बागपत और बड़ौत में भी अधिकतर दुकानें बंद है। पूरे जिले में पुलिस तैनात की गई है। व्यापारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो बड़ा आन्दोलन किया जाएगा। पिछले सप्ताह सराफ शोरूम में हुई डकैती के विरोध में तीसरे दिन रविवार को कस्बा का बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने सुबह जुलूस और शाम को मसाल जुलूस निकाला। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


डकैती की वारदात पर व्यापारियों का आक्रोश बढ़ रहा है। तीसरे दिन रविवार को व्यापारियों ने एकजुट होकर कस्बा में जुलूस निकाला। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद बाजार में मीटिंग की। इसमें आगे की रणनीति बनाई। शाम को व्यापारियों ने मसाल जुलूस निकाला। उनका कहना है कि वे अपने निर्णय पर अडिग है। जब तक केस का खुलासा नहीं होगा, बाजार नहीं खोला जाएगा। उधर कस्बा छावनी में तब्दील है। पुलिस और पीएसी डेरा डाले है।

विज्ञापन

व्यापारियों का जमावड़ा लगा हुआ है

Declaration by traders to close the market, police force deployed in entire district
व्यापारियों का हंगामा

उधर, कस्बा में जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों का जमावड़ा लगा हुआ है। रविवार को रालोद के छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, भाजपा विधायक योगेश धामा, सपा नेता डॉ. कुलदीप उज्जवल, रालोद जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर के अलावा संयुक्त व्यापार संघ के वेस्ट यूपी के अध्यक्ष धनश्याम दास गर्ग, मेरठ अध्यक्ष नवीन गुप्ता समेत कई व्यापारी नेता पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों का समर्थन किया। इस मौके पर कस्बा चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव, अनिल गुप्ता, ईश्वर दयाल अग्रवाल, पवन मित्तल मौजूद रहे।   
उधर, पीड़ित सराफ विपुल वर्मा ने जनप्रतिनिधि और व्यापारियों के सामने कहा  पुलिस का एक अफसर उन पर बाजार खुलवाने का दबाव बना रहा है। इसके अलावा भी उन पर तरह-तरह का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया, कहा ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।  

अफसरों को बताया नकारा : विधायक योगेश धामा ने जनपद के अफसरों  को नकारा करार दे दिया। उन्होंने कहा जो पुलिसकर्मी काम नहीं करते, उनको हटाया जाएगा।  

आज एडीजी से मिलेंगे : मेरठ के व्यापारी नेता नवीन गुप्ता का कहना है कि इस घटना को लेकर व्यापारियों के साथ एडीजी से मिला जाएगा। 
 
सांसद के न पहुंचने पर नाराजगीः डकैती के बाद से जिले के व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने कहा इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी सांसद न तो पीड़ित व्यापारी से मिले और न ही में कस्बे में पहुंचे। इसको लेकर नाराजगी जाहिर की। 

व्यापारियों के अल्टीमेटम से टेंशन में अफसरः व्यापारियों के अल्टीमेटम से पुलिस अफसर टेंशन में हैं। अफसर व्यापारी नेता से संपर्क करने में लगे हैं। उनको पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया जा रहा है।

एसटीएफ ने सराय में डाला डेरा

Declaration by traders to close the market, police force deployed in entire district
व्यापारियों ने किया जमकर हंगामा

कस्बा अमीनगर सराय के सराफ के शोरूम में हुई डकैती की वारदात के खुलासे के लिए अफसर लगे हैं। मेरठ एसटीएफ की टीम को भी इसकी जिम्मेदारी दे दी। टीम के सदस्य कस्बे में डेरा डाले हैं। केस की प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर लखनऊ में बैठे अधिकारी ले रहे हैं। सराफ विपुल जैन के शोरूम में बृहस्पतिवार शाम साढ़े सात बजे बदमाशों ने डाका डाला । सूचना मिलते ही आईजी राम कुमार ने मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को जल्द ही केस का खुलासा करने का आश्वासन दिया। आईजी ने बुलंदशहर के एसपी क्राइम राशिद खान को केस के खुलासे के लिए अलग से भेजा। इसके अलावा जनपद की पांच टीमें लगाई, लेकिन पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। उधर, व्यापारियों का बढ़ता आक्रोश देखकर पुलिस अफसर टेंशन में नजर आ रहे हैं। शासन-प्रशासन इसको गंभीरता से ले रहा है। इसके लिए मेरठ एसटीएफ को भी केस के खुलासे के लिए लगा दिया। एसटीएफ टीम ने कस्बा में डेरा डाल दिया है और केस से संबंधित जानकारी ले रहे हैं। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष तेजेंद्र पाल सिंह ने बताया जल्द ही केस का खुलासा होगा।

विज्ञापन

आज रहेगा बागपत का बाजार बंद

Declaration by traders to close the market, police force deployed in entire district
व्यापारियों ने की बैठक

एक के बाद एक हो रही वारदात और पुलिस पर ढुलमुल रवैया से व्यापारी काफी आहत है। उन्होंने एकजुट होकर जनपद का बाजार सोमवार (आज) बंद करने का ऐलान किया। इसके लिए व्यापारी नेता सभी व्यापारियों से संपर्क कर रहे हैं। दूसरी तरफ पुलिस अफसर व्यापारियों से बाजार बंद न करने का आग्रह कर रहे हैं।   व्यापारियों ने कहा पिछले तीन सप्ताह में तीन बड़ी वारदात हो चुकी है। पुलिस बदमाशों को पकड़ना तो दूर वारदात पर भी रोक नहीं लगा पा रही है। कई बार अफसरों से मिला जा चुका है। अफसरों ने भी घटनाओं का खुलासा करने का आश्वासन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कस्बा अमीनगर सराय का बाजार तीन दिन से बंद है। पुलिस ने अभी तक डकैती का खुलासा नहीं किया। इसे देखकर सोमवार को बाजार बंद करने का निर्णय लिया । बागपत में व्यापारी नेता नंदलाल डोगरा ने बैठक कर बाजार बंद करने का ऐलान कर दिया। सुरेंद्र, वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, पंकज कुमार जैन, विक्की चौधरी, लवी जैन, राकेश जैन, प्रेम गुलयानी, शाहदाब कुरैशी, हाजी मकसूद, भूरू मेंबर, सुनील खुराना आदि रहे। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी का बाजार बंद करने की व्यापारी नेता संजीव शर्मा ने जानकारी दी।  दोघट व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में आयोजित बैठक में निर्णय लिया कस्बा का बाजार बंद रखा जाएगा। कोई भी दुकान नहीं खोलेगा और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर विनोद गुप्ता, संजय बेदी, राम निवास गुप्ता, पवन गुप्ता, अरविंद राठी, अवधेश गुप्ता, अमरीश जैन, शेर सिंह, पीयूष जैन, शब्बीर, अजय जैन, सुखानंद, दीपक सभासद, बंटी रूहेला, राज कुमार, राकेश, विशाल, श्रवण गुप्ता, सुभाष आदि रहे।

बाजार बंद करने की चेतावनी

Declaration by traders to close the market, police force deployed in entire district
पुलिसफोर्स तैनात

पश्चिमी उप्र संयुक्त युवा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक आनंद गंज मंडी में हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कस्बा अमीनगर सराय में हुई डकैती का शीघ्र खुलासा न होने पर अमीनगर सराय के व्यापारियों की अपील पर बाजार बंद करने से पीछे नहीं होंगे। जिलाध्यक्ष रवि पालीवाल ने बैठक की अध्यक्षता की। प्रदेश मंत्री संदीप गर्ग ने कहा यदि घटनाओं का खुलासा नहीं किया जाता तो सराय के बाजार की तरह जनपद के व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करेंगे। संचालन दिनेश जैन ने किया। विश्व प्रताप सिंह, मानव शर्मा, स्पर्श जैन, राजीव जैन, शील चंद जैन, संजय गोयल, सोनू सैनी, संदीप जैन, पंकज शर्मा, कपिल भारद्वाज, ललित जैन, उमंग गोयल आदि रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed