फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Decision on Baba Ram Rahim, alert released in this district of UP

बाबा राम रहीम पर फैसला आज, यूपी के इस जिले में अलर्ट जारी

Fri, 25 Aug 2017 12:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Fri, 25 Aug 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
Decision on Baba Ram Rahim, alert released in this district of UP
अलर्ट जारी

साध्वी के यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर सुनवाई के मद्देनजर यूपी और उत्तराखंड से सेवादारों के पंचकुला कूच करने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। जिला प्रशासन ने बरनावा आश्रम पर पुलिस तैनात कर दी। बागपत में अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा जाने वाले वाहनों की देर रात तक चेकिंग की गई।  

विज्ञापन


पंचकुला की सीबीआई अदालत में शुक्रवार को डेरामुखी पेश होंगे। सूत्रों के अनुसार कोर्ट यौन शोषण मामले में फैसला सुना सकती है, इसकी भनक लगते ही डेरा सच्चा सौदा के लाखों सेवादार और संत समर्थकों ने पंचकुला में डेरा डाल लिया है। हरियाणा और पंजाब के अलावा बागपत में भी अलर्ट जारी किया। एसपी डी प्रदीप कुमार ने बताया जनपद में विशेष चौकसी बरती जा रही है। बिनौली थाने के अलावा आसपास के थानों की पुलिस बरनावा आश्रम पर तैनात कर दी । यहां शुक्रवार को चार थानों की पुलिस तैनात रहेगी। इसके अलावा बृहस्पतिवार को निवाड़ा चौकी पर हरियाणा जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। निवाड़ा चौकी पर भी अतिरिक्त फोर्स तैनात किया है। एसपी ने जिले के प्रत्येक सर्किल ऑफिसर से बात कर उनके क्षेत्रों में सेवादारों की गतिविधियों की जानकारी ली। वेस्ट यूपी का इकलौता आश्रम बरनावा में होने के चलते किसी भी स्थिति में यहां समर्थकों की भीड़ जमा होने की आशंका है, जिस पर पुलिस सतर्कता बरत रही है।

विज्ञापन

बिगड़ने नहीं देंगे कानून व्यवस्था

Decision on Baba Ram Rahim, alert released in this district of UP
पुलिस तैनात

डीएम भवानी सिंह खंगौरात ने बताया  डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों से बातचीत की गई है। किसी भी स्थिति में कानून के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समर्थकों ने प्रशासन को बताया वह संत की सुरक्षा के लिए ही पंचकुला जा रहे हैं, इसके अलावा उनका कोई दूसरा उद्देश्य नहीं है। बागपत में किसी तरह की मीटिंग, या किसी कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी गई है। 

चेकिंग जरूर हुई, रोके नहीं समर्थक 
डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम के समर्थकों के हरियाणा जाने की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। बरनावा ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र से निजी वाहनों पर सवार होकर समर्थक हरियाणा के लिए रवाना हुए, लेकिन पुलिस ने सिर्फ चेकिंग ही की, किसी को सीमा पर रोका नहीं। उधर, डीएम ने कहा हरियाणा शासन ने किसी तरह का संपर्क नहीं किया और न ही बार्डर सील कर किसी को रोके जाने के लिए कहा गया है।  

सोनीपत से घर लौटने लगे लोग 
हरियाणा में तनाव के मद्देनजर सोनीपत और आसपास के इलाके में रहने वाले बागपत और अन्य जिलों के लोग बृहस्पतिवार को लौटने लगे। बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में सोनीपत में पढ़ते हैं, जो वहां तनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को वापस लौट आए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed