फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Debt-ridden councilor attempted suicide after partner's murder

मेरठ: पार्टनर की हत्या के बाद कर्ज में डूबे पार्षद ने की खुदकुशी की कोशिश

Mon, 13 Dec 2021 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 13 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Debt-ridden councilor attempted suicide after partner's murder
- फोटो : सोशल मीडिया

मेरठ में नगर निगम के वार्ड 71 के पार्षद आसिफ को रविवार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लिसाड़ी गेट पुलिस का दावा है कि दो साल पहले पार्टनर आरिफ की हत्या के बाद करीब 50 लाख के कर्ज में डूबे आसिफ ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। उनके परिवार में भी कलह चल रही थी जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे।

विज्ञापन


सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि पार्षद आसिफ और कोतवाली के रहने वाले पार्षद आरिफ पार्टनरशिप में प्रॉपर्टी का काम करते थे। दो साल पले आरिफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आसिफ पर कर्ज बढ़ता चला गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  हस्तिनापुर: मिहिर भोज के बोर्ड को लेकर विवाद तेज, भड़काऊ भाषण देने पर गुर्जर समाज के दो नेताओं पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्ज उतारने को लेकर पार्षद आसिफ मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। किसी बात को लेकर पत्नी से भी विवाद हुआ और आसिफ ने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें आननफानन एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।


ओवैसी की पार्टी से जीते, सपा भी छोड़ी
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद के रहने वाले आसिफ वार्ड-71 से पार्षद हैं। पार्षद बनने के बाद उन्होंने एआईएमआईएम छोड़कर समाजवादी पार्टी को ज्वाइन कर लिया था। इसके कुछ दिन बाद आसिफ ने सपा भी छोड़ दी।


घर में ही है मिठाई की दुकान
पार्षद के घर में ही बालूशाही की दुकान है। बताया जाता है कि इन दिनों काम ठीक नहीं चल रहा था और कर्ज से मुश्किलें और बढ़ गई थीं। पुलिस का कहना है कि तात्कालिक तौर पर पारिवारिक विवाद की वजह से आसिफ तनाव में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed