फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Death threat issued to field manager over the phone; formal complaint filed.

Meerut News: प्रक्षेत्र प्रबंधक को फोन पर दी जान से मारने की धमकी, तहरीर दी

Wed, 21 Oct 2026 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Death threat issued to field manager over the phone; formal complaint filed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र के प्रबंधक को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। प्रबंधक की पत्नी प्रमिला देवी ने थाने में एक दैनिक श्रमिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को धमकी से संबंधित ऑडियो क्लिप उपलब्ध कराने की बात भी कही है।
प्रमिला देवी के पति अर्जुन राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र हस्तिनापुर में प्रक्षेत्र प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि प्रक्षेत्र में कार्यरत दैनिक श्रमिक के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर उनके पति ने उसे कृषि अनुभाग से डेयरी अनुभाग में काम करने के निर्देश दिए थे। इस बात पर गाली-गलौज की गई। बुधवार को प्रक्षेत्र के ब्लॉक प्रभारी अमरदीप सिंह से फोन पर बातचीत के दौरान अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रक्षेत्र प्रबंधक को मारने की धमकी दी गई। ब्लॉक प्रभारी ने संबंधित ऑडियो क्लिप पुलिस को उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप है कि बातचीत में उक्त व्यक्ति ने कुछ लोगों का नाम लेकर भी धमकी दी। प्रमिला देवी ने आरोप लगाया कि इससे पहले प्रक्षेत्र के रात्रि चौकीदार लक्ष्मण के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है। दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था। प्रमिला देवी ने कहा कि कथित अभद्र व्यवहार और धमकियों के कारण प्रक्षेत्र के कर्मचारियों में भय का माहौल है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed