फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   death of child

दौराला लावड मार्ग पर गडढे ने ली बच्ची की जान

Sun, 07 Jul 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
death of child
ट्रक से कुचलकर हुई बच्ची की मौत
विज्ञापन

कई-कई फिट गहरे हैं गड्ढे, बाइक से गिरी बच्ची
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला(मेरठ)। दौराला मार्ग स्थित जैनपुर गांव के सामने शनिवार देर सायं एक ट्रक द्वारा कुचल दिए जाने पर एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया परंतु बच्ची के माता-पिता ने इनकार कर दिया। इसके बाद शव को सुपुर्द के खाक कर दिया।

जिला मुजफ्फरनगर के मकसूदपुर निवासी फिरोज शनिवार देर सायं पत्नी साइना एवं तीन वर्षीय बच्ची को बाइक से लेकर दौराला-लावड़ मार्ग से होता हुआ लावड़ कस्बे में अपने रिश्तेदारी में जा रहा था। वह मार्ग स्थित जैनपुर गांव के सामने पहुंचा तो सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे को बचाने के प्रयास में फिरोज बाइक से नियंत्रण खो बैठा। जिससे उसकी तीन साल की मासूम बच्ची उछलकर मार्ग पर अचानक नीचे गिर गई। इससे पहले की फिरोज कुछ समझ पाता बच्ची पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे आकर कुचल गई। बच्ची के शव को देख मृतका के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दौराला पुलिस मौके पर पहुुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया। एसओ रितेश कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों ने इससे इनकार कर दिया। जिसके चलते शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची की मौत से मृतका के परिवार में मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed