{"_id":"5852fbea4f1c1b686f64c6ab","slug":"death-in-atm-quee","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम की लाइन में लगा था युवक, अचानक हुई खून की उल्टी, हो गई मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम की लाइन में लगा था युवक, अचानक हुई खून की उल्टी, हो गई मौत
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ रोड पर बृहस्पतिवार शाम एटीएम के बाहर लाइन में लगे युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत का पता चलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
लिसाड़ी गेट थाना अंतर्गत उमर नगर गली-4 निवासी मौ. आरिफ (28) पुत्र शाहबुद्दीन खराद का काम करता था। बृहस्पतिवार शाम आरिफ नौचंदी थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। एटीएम के बाहर लंबी लाइन लगी थी। आरिफ भी लाइन में लग गया था। कुछ देर बाद ही उसके सीने में दर्द उठा और वह जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद उसने खून की उल्टी कर दी। वहां मौजूद लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद यूपी 100 के अलावा सीओ सिविल लाइन अरविंद कुमार और नौचंदी इंस्पेक्टर एसके राणा मौके पर पहुंचे।
पुलिस आरिफ को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक की जेब से आईडी के आधार पर शिनाख्त करते हुए परिजनों को जानकारी दी। मौत का पता चलते ही परिवार के लोग रोते बिलखते मेडिकल पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजनों ने बताया कि आरिफ पैसों के लिए कई दिन से परेशान था। एटीएम में जहां जा रहा था, वहां पैसा नहीं निकल रहा था। युवक के दो जुड़वां बच्चे हैं।
शव पहुंचे ही लगी भीड़, हंगामा
आरिफ का शव जैसे ही घर पहुंचा तो पार्षद जाहिद खान भी समर्थकों के साथ पहुंच गये। इस बीच कुछ लोगों ने नोटबंदी पर आक्रोश जताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर दी। बाद में पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन
युवक की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कोई कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।- डॉ. अरविंद कुमार, सीओ सिविल लाइन