फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Death after at time of operation woman's kidney was taken out in hospital and complained to DM

ऑपरेशन के वक्त किडनी निकालने का आरोप, अस्पताल में महिला की मौत, पीड़ित परिवार ने डीएम से की शिकायत

Tue, 02 Jul 2019 08:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Jul 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
Death after at time of operation woman's kidney was taken out in hospital and complained to DM
पीड़ित परिवार ने डीएम से शिकायत की - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर जनपद में एक नर्सिंग होम में प्रसूता की 26 जून को हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में मृतका के पति ने राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के बैनर तले जिलाधिकारी से मिलकर नर्सिंग होम के चिकित्सक पर महिला की किडनी निकालने का आरोप लगाया है। इसे लेकर पीड़ित ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

विज्ञापन

 
मंगलवार को बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपुर निवासी फुरकान ने राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के बैनर तले अपनी अबोध बालिका और परिजनों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 26 जून को प्रसव पीड़ा होने पर उसने अपनी पत्नी शाकरा को बिजनौर रोड कोतवाली देहात स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इस पर चिकित्सक ने उसकी पत्नी का ऑपरेशन से प्रसव कराने की सलाह दी। फुरकान के अनुसार इसके एवज में उससे 15 हजार रुपये जमा कराए गए। आरोप है कि चिकित्सक ने ऑपरेशन के दौरान उसकी पत्नी शाकरा की किडनी निकाल ली। इस कारण उसकी मौत हो गई, जबकि बच्ची स्वस्थ है। 
विज्ञापन


आरोप है कि हड़बड़ाहट में चिकित्सक ने सीजर ग्लब्स और प्लास्टिक वाली नलकी महिला के पेट में ही छोड़ दी, जो महिला के पति के पास आज भी मौजूद हैं। फुरकान के अनुसार चिकित्सक ने मामले की शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया कि नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश कुमार ने इस मामले में जांच कर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कोतवाली देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आरोपी चिकित्सक का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं। यदि उन पर दोष सिद्ध होता है तो वे कोई भी सजा भुगतने को तैयार हैं। नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश कुमार ने बताया कि आरोपी चिकित्सक एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed