फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   deand 5 lacs if not given threat to firing

पांच लाख रुपये नहीं दिए तो गोली मार देंगे

Sat, 13 Nov 2021 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
deand 5 lacs if not given threat to firing
पांच लाख रुपये नहीं दिए तो गोली मार देंगे
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। नंगलाताशी सैनिक विहार निवासी एक व्यक्ति से किसी ने फोन कर पांच लाख की रंगदारी मांगी है। एक दिन में दो बार कॉल कर रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नहीं देेने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित और उसका परिवार दहशत में है। पीड़ित ने कंकरखेडा थाने पर तहरीर दी है।
सैनिक विहार निवासी बालेश्वर गुप्ता से शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति ने दो बार फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। दोनों बार अलग-अलग नंबर से रंगदारी मांगी गई। रंगदारी मांगी और गाली गलौज कर दी। धमकी देने वाले ने दो बार धमकी दी है। पैसे नहीं दिए तो गोली मार देंगे और इतना कहते ही फोन काट दिया। पीड़ित ने एक व्यक्ति पर शक जाहिर करते हुए कंकरखेड़ा थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि पीड़ित ने तहरीर दी है, दोनों नंबर की जांच की जा रही है। जिस पर शक है, उससे भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में लगी है। बता दे कि इससे पहले भी एक सराफ को बदमाशों ने धमकी दी थी, जिसके आरोपी भी अभी तक नहीं पकड़े गए है। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए एक पुलिस कर्मी की डयूटी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed