{"_id":"5a0305834f1c1b97678b9ffa","slug":"deal-with-wife-for-rs-two-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी की इज्जत का दो हजार रुपये में किया सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीवी की इज्जत का दो हजार रुपये में किया सौदा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
बीवी की इज्जत का सौदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में एक महिला ने अपने पति और ससुर पर दो हजार रुपये में इज्जत का सौदा करने का आरोप लगाया है। दो आरोपियों ने उसकी इज्जत लूटने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पढ़ें : जहरीली धुंध : लोगों को सांस लेना हुआ मुश्किल, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
पीड़ित दलित महिला ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि वह एक अक्तूबर को अपने घर में थी। इसी दौरान दो युवक उसके घर में घुस आए। आरोपी जबरदस्ती उसको कमरे में ले गए। उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। आरोपियों ने कहा उसकी इज्जत लूटने के लिए उसके पति और ससुर को दो हजार रुपये दे रखे हैं। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के काफी लोग इकट्ठे हो गए। उनको अपनी तरफ आता देखकर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी अरविंद, विपिन, रतन और इंद्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। छपरौली थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा महिला ने अपने पति, ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/