{"_id":"69dfa4fb0e6a608aac09ea79","slug":"deadly-attack-on-retired-colonel-in-defence-colony-meerut-news-c-72-1-mct1012-151838-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डिफेंस कॉलोनी में सेवानिवृत्त कर्नल पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डिफेंस कॉलोनी में सेवानिवृत्त कर्नल पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
मॉर्निंग वॉक के दौरान कार सवार दो बदमाशों ने जमीन पर गिराकर पैर और चेहरे पर हथौड़े से किए ताबड़तोड़ वार
द सैनिक सहकारी आवास समिति में हुए करोड़ों के घोटाले में मुख्य गवाह हैं सेवानिवृत्त कर्नल
पूर्व मेजर सहित तीन नामजद व दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज, कार बरामद
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। डिफेंस कॉलोनी में मंगलवार सुबह घूमने निकले सेवानिवृत्त कर्नल 82 वर्षीय सुरेंद्र पाल सिंह पर कार सवार दो बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। बदमाशों ने गमछे से गला दबाकर नीचे गिरा लिया और चेहरे और पैरों पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए। हमलावरों ने धमकी दी कि तुझे गवाह बनने का बहुत शौक है। घटना में सेवानिवृत्त मेजर महेंद्र सिंह, समिति के पूर्व लिपिक सलमान खान और अभिनव त्यागी सहित दो अज्ञात के खिलाफ गंगानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, कार बरामद कर ली गई है।
गंगानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सी. ब्लॉक डिफेंस कॉलोनी में सेवानिवृत्त कर्नल सुरेंद्र पाल सिंह परिवार के साथ रहते हैं। रोजाना की तरह वह मंगलवार सुबह घूमने निकले। घर से दो सौ मीटर की दूरी पर रेकी कर रहे सफेद कार सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। गले में गमछा डालकर नीचे गिरा लिया। उसके बाद एक बदमाश ने हथौड़े से सिर और घुटनों में ताबड़तोड़ वार किए। आरोप है कि बदमाशों ने कहा, तुझे गवाह बनने का बहुत शौक है, आज कमी पूरी कर देंगे। वार के दौरान हथौड़े का अगला हिस्सा निकल गया। बदमाश धमकी देते हुए भाग गए। शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर आए। उन्होंने घायल सुरेंद्र पाल सिंह को घर छोड़ा। घायल हालत में वह गंगानगर थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा। कर्नल की ओर से गंगानगर राजेंद्रपुरम निवासी पूर्व मेजर महेंद्र सिंह, समिति के पूर्व लिपिक खरखौदा पांची निवासी सलमान खान, डिफेंस कॉलोनी निवासी अभिनव त्यागी और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट, धमकी आदि की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कार बरामद हुई है : सीओ सदर देहात
सेवानिवृत्त कर्नल सीपी सिंह के मामले में घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली गई है। कॉलोनी में कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से मिली फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई है। गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई हैं।-- सुधीर सिंह, सीओ सदर देहात
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -करोड़ों के घोटाले में मुख्य गवाह हैं सेवानिवृत्त कर्नल
डिफेंस कॉलोनी की द सैनिक सहकारी आवास समिति में पिछले कुछ सालों में हुए करोड़ों रुपये के घोटालों में दर्ज प्राथमिकी में सेवानिवृत्त कर्नल सुरेंद्र पाल (एसपी) सिंह, राजेश त्यागी और कर्नल गोपाल मुख्य गवाह हैं। 2020 से हुई शिकायतों और गवाही के आधार पर गंगानगर थाने में चार प्राथमिकियां दर्ज हैं। इनमें से दो प्राथमिकियां एसीजेएम-7 में विचाराधीन हैं इनमें गवाही बाकी है। जानकारी के अनुसार 2024 में भी कॉल के माध्यम से राजेश त्यागी और अन्य गवाहों को मारने की धमकी दी गई थी। पीड़ितों ने ई-मेल के माध्यम से एसएसपी को जानकारी दी थी। वहीं, दिसंबर 2025 में एसएसपी को साक्ष्यों के साथ शिकायती पत्र दिया गया था वहीं, अभियोजन निदेशालय लखनऊ में भी शिकायत कर सुरक्षा की मांग की गई थी।
पिछले माह बनी नई समिति
डिफेंस कॉलोनी की द सैनिक सहकारी आवास समिति में पदाधिकारियों पर 2020 में गड़बड़ी का आरोप लगा। इसके उपरांत 2021 और 2022 में जाली दस्तावेज, फर्जी बैठक दिखाकर करोड़ों रुपये के धन गबन के आरोप लगे और गंगानगर थाने में प्राथमिकियां दर्ज हुईं। अप्रैल 2023 से अंतरिम समिति कार्य संभाल रही थी। इसी साल मार्च में नई समिति का चुनाव हुआ है। कुल मिलाकर पूर्व लिपिक और पदाधिकारी कई प्राथमिकियों में आरोपी हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
द सैनिक सहकारी आवास समिति में हुए करोड़ों के घोटाले में मुख्य गवाह हैं सेवानिवृत्त कर्नल
पूर्व मेजर सहित तीन नामजद व दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज, कार बरामद
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। डिफेंस कॉलोनी में मंगलवार सुबह घूमने निकले सेवानिवृत्त कर्नल 82 वर्षीय सुरेंद्र पाल सिंह पर कार सवार दो बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। बदमाशों ने गमछे से गला दबाकर नीचे गिरा लिया और चेहरे और पैरों पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए। हमलावरों ने धमकी दी कि तुझे गवाह बनने का बहुत शौक है। घटना में सेवानिवृत्त मेजर महेंद्र सिंह, समिति के पूर्व लिपिक सलमान खान और अभिनव त्यागी सहित दो अज्ञात के खिलाफ गंगानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, कार बरामद कर ली गई है।
गंगानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सी. ब्लॉक डिफेंस कॉलोनी में सेवानिवृत्त कर्नल सुरेंद्र पाल सिंह परिवार के साथ रहते हैं। रोजाना की तरह वह मंगलवार सुबह घूमने निकले। घर से दो सौ मीटर की दूरी पर रेकी कर रहे सफेद कार सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। गले में गमछा डालकर नीचे गिरा लिया। उसके बाद एक बदमाश ने हथौड़े से सिर और घुटनों में ताबड़तोड़ वार किए। आरोप है कि बदमाशों ने कहा, तुझे गवाह बनने का बहुत शौक है, आज कमी पूरी कर देंगे। वार के दौरान हथौड़े का अगला हिस्सा निकल गया। बदमाश धमकी देते हुए भाग गए। शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर आए। उन्होंने घायल सुरेंद्र पाल सिंह को घर छोड़ा। घायल हालत में वह गंगानगर थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा। कर्नल की ओर से गंगानगर राजेंद्रपुरम निवासी पूर्व मेजर महेंद्र सिंह, समिति के पूर्व लिपिक खरखौदा पांची निवासी सलमान खान, डिफेंस कॉलोनी निवासी अभिनव त्यागी और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट, धमकी आदि की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कार बरामद हुई है : सीओ सदर देहात
सेवानिवृत्त कर्नल सीपी सिंह के मामले में घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली गई है। कॉलोनी में कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से मिली फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई है। गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई हैं।