फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deadly attack in stone pelting on house, four injured

Meerut News: घर पर पथराव में जानलेवा हमला, चार घायल

Thu, 03 Apr 2025 08:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack in stone pelting on house, four injured
सरधना। क्षेत्र के गांव पिठलोकर में कुछ लोगों ने रंजिशन घर में घुसकर एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। संघर्ष के दौरान पथराव भी किया गया। हमले में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव पिठलोकर निवासी शराफत पुत्र अल्लादिया ने पुलिस को बताया कि गांव के ही कुछ लोग काफी समय से उनसे रंजिश रखते हैं। बुधवार की सुबह वह अपने घर में बैठा था। तभी आरोपियों ने आकर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसे बचाने दौड़ी पत्नी रेशमा, पुत्र वाहिद व आसिफ की भी बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि मकान में पथराव करते हुए जमकर तोड़फोड़ की गई। हमले में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण उस ओर दौड़े। ग्रामीणों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed