फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body recovered from grave

हत्या या हादसा, जांच में उलझी पुलिस, मजिस्ट्रेट की देखरेख में कब्र से निकाला महिला का शव

Tue, 24 Sep 2019 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body recovered from grave
तीन माह बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के खरखौदा में करीब साढ़े तीन माह पहले गांव पीलपीखेड़ा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में छतर से गिरकर मौत हो गई थी। उसके परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने दबाव बनाकर महिला के शव को सुपर्द-ए-खाक करा दिया था। वहीं, मृतक पक्ष ने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज की मांग की थी। जिसमें सोमवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में महिला के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


गांव पीपलीखेड़ा निवासी जमीला (45) पत्नी अमीन खां बीती पांच जून की रात अपने मकान की छत पर थी। इसी दौरान उसका पड़ोसी इकरामुद्दीन, इरफान एवं अशफाक पुत्रगण अलीम निवासी पीपलीखेड़ा व फईम पुत्र नुरु निवासी चंदावली बुलंदशहर समेत सभी से कहासुनी हो गई थी। इसी बीच जमीला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 14 जून को उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने मृतक पक्ष पर दबाव बनाकर बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सुपर्देखाक करा दिया था। इस बाबत पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से मिलकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की थी। करीब एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तीन माह बाद भी पुलिस ने जांच आगे नहीं बढ़ाई तथा मजिस्ट्रेटी जांच का बहाना बनाती रही।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई तो पुलिस हरकत में आई। जहां सोमवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त तहसीलदार अभय सिंह, लेखपाल समरपाल सिंह की मौजूदगी में गांव पीलपीखेड़ा के कब्रिस्तान स्थित कब्र से जमीला के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हत्या का मामला दर्ज होने के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से शव को निकाला जाना था। जिसके लिए देरी हुई। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसी पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -मनीष बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक थाना खरखौदा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed