फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body of Truck driver found hanging on tree in Meerut

यूपी: मेरठ में पेड़ पर लटका मिला मैनपुरी के ट्रक चालक का शव, हत्या की आशंका

Wed, 22 May 2019 01:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 May 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
Dead body of Truck driver found hanging on tree in Meerut
सांकेतिक तस्वीर

मेरठ के सरधना क्षेत्र में ट्रक चालक का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने घटना की सूचना डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


क्षेत्र के मेरठ करनाल हाइवे के नजदीक किसान संजय के खेत में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी लगते ही आस पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को मामले की सूचना दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा और घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 27 वर्षीय सतेंद्र पुत्र अजीत निवासी मैनपुरी के करावली थाना क्षेत्र स्थित सूरजपुर के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मिले ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर लावारिस हालत में खड़े ट्रक नंबर व मृतक की जेब में मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद ट्रक चालक की शिनाख्त हो पाई। पुलिस के अनुसार चालक ट्रक लेकर नालागढ़ से पटना जा रहा था। 

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया। पुलिस द्वारा चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौत की खबर सुनते ही युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed